नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्...
नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्ध है ,यूट्यूब पर सब्सक्राइब जरुर करें और शेयर करना ना भूले
गढ़वा :बता दें कि कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन किया गया है। जिसके कारण सभी स्कूल भी बंद है। छात्रों की पढ़ाई बाधित न हो इसके लिए सभी निजी विद्यालय के निदेशकों ने ऑनलाइन क्लास शुरू कर दी है। जिसके जरिये छात्रों को घर बैठे पाठ पढ़ाया जा रहा है। जिले के कई सीबीएसई पैटर्न पर आधारित हिंदी व इंग्लिश मीडियम के स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई शुरू कर दी है। ऑनलाइन पढ़ाई जा रहे विद्यालयो में बीएसकेडी किड्स व पब्लिक स्कूल(निदेशक संजय सोनी ),बाईट फ्यूचर(निदेशक अशोक विश्वकर्मा ) ,एआरडी पब्लिक(निदेशक पी के दुबे ) ,एडीएम पब्लिक(संजय कुमार ,जिला शिक्षा निकेतन व जेड एस एन पब्लिक(अनिल विश्वकर्मा )
,मदर टेरेसा (निदेशिका मीरा देवी ) ,ज्ञान निकेतन (निदेशक मदन केशरी ) ,डीएवी मोडल व विमला निकेतन(निदेशक सुशिल केशरी ) ,डीएवी लिलावाचन पब्लिक(सुरेन्द्र विश्वकर्मा ) ,ज्ञान निकेतन बेलचंपा(निदेशक अमित सिंह ) , सेन्ट्रल स्कूल (निदेशक मों स्लाम्तुल्लाह ) सहित अन्य स्कूलों के द्वारा ऑनलाइन कोर्स करवाया जा रहा है। जिसके माध्यम से छात्र भी घर बैठे पढ़ाई कर रहें है एवं शिक्षक उन्हें जानकारी दे रहें है।उपर्युक्त निजी विद्यालयो के निदेशकों संयुक्त रूप से बताया कि छात्रों की पढ़ाई बाधित न हो, इस कारण वाट्सअप के जरिये वीडियो बनाकर ऑनलाइन क्लास लिया जा रहा है। चालीस मिनट की इस समयावधि में पढ़ाने के अतिरिक्त शिक्षक का बच्चों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी करते है। प्रतिदिन 3-4 कक्षाओं के द्वारा पाठ्यक्रम को आगे बढ़ाने की यह कोशिश की जा रही है। कक्षा नर्सरी से लेकर 10वीं तक के बच्चों को शिक्षा दी जा रही है। अभिभावकों ने भी स्कूल द्वारा उठाए गए कदम की सराहना की। वहीं अध्ययन सामग्री भी विद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध करायी जा रही है।

टिप्पणियाँ