नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्...
नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्ध है ,यूट्यूब पर सब्सक्राइब जरुर करें और शेयर करना ना भूलें
गढ़वा : गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सह भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र नाथ तिवारी ने गढ़वा जिला प्रशासन से कम आबादी वाले क्षेत्र में क्वॉरेंटाइन सेंटर बनाने की मांग की। ज्ञात हो कि गढ़वा जिला प्रशासन द्वारा विश्वव्यापी महामारी कोरोना के मद्देनजर कोरोना संक्रमित संदिग्धों को क्वॉरेंटाइन करने के लिए गढ़वा जिला मुख्यालय स्थित सघन आबादी क्षेत्र में अवस्थित राज होटल को क्वॉरेंटाइन सेंटर बनाया गया है। प्रशासन के इस कदम से गढ़वा जिला के व्यवसायिक वर्ग एवं अन्य नागरिकों में भय का माहौल है। शहरवासी इस बात को लेकर चिंतित हैं कि घनी आबादी क्षेत्र में क्वॉरेंटाइन सेंटर बनाए जाने से आम लोग भी कोरोना से संक्रमित हो सकते हैं।
प्रशासन के इस फैसले का शहरवासियों द्वारा विरोध किया जा रहा है। मामले की गंभीरता और लोगों की परेशानी को देखते हुए पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने सदर एसडीओ से दूरभाष पर बात की। पूर्व विधायक ने एसडीओ से मांग करते हुए कहा कि शहर के बाहर कई सरकारी बिल्डिंग है, जहां जनसंख्या बहुत कम है इसलिए क्वॉरेंटाइन सेंटर बनाने के लिए शहर के बाहर स्थित सरकारी बिल्डिंग का प्रयोग करना सबके हित में है। पूर्व विधायक ने कहा कि क्वॉरेंटाइन सेंटर शहर के बाहर बनाए जाने से शहरवासियों के मन में भय भी नहीं रहेगा। पूर्व विधायक ने सदर एसडीओ से मांग की है कि प्रशासन शहर के बाहर स्थित सरकारी बिल्डिंगों को क्वॉरेंटाइन सेंटर बनाकर कोरोना के संदिग्धों/मरीजों को क्वॉरेंटाइन करें, जिससे उन्हें इस बीमारी से बचाया जा सके और साथ ही साथ कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

टिप्पणियाँ