नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उप...
 नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्ध है ,यूट्यूब पर सब्सक्राइब जरुर करें और शेयर करें गढ़वा: जिला मुख्यालय में एक कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद शहर की चहल पहल पूरी तरह रुक गई है. लोगों में कोरोना फैल जाने का भय इस कदर सताने लगा है कि वे खुद अपने घरों में कैद हैं. जिस लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए पुलिस को गढ़वा में दिन-रात पसीना बहाना पड़ता था. वहीं आज गढ़वा की सड़कों पर पूरी तरह सन्नाटा पसरा हुआ है. सड़कों
पर रात में भी पुलिस पहरा कर रही है, जबकि शहर के कुछ क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है. बता दें कि एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण पाए जाने के बाद गढ़वा के लोगों में कोरोना का डर घुस गया है. शहर के सभी मोहल्लेवासियों ने अपने-अपने मोहल्ले को सील कर लिया है. वे पूरी तरह घरों में कैद हो गए हैं. कई लोगों ने अपने दरवाजे पर भी बैरियर लगा दी है. युवक बाहरी लोगों को अपने मोहल्ले में प्रवेश से रोक रहे हैं. मेन रोड की सारी दुकान बंद पड़ी है. एनएच 75 सड़क भी पूरी तरह वीरान है. मेन रोड के एक छोर के इलाकों में प्रशासन ने कर्फ्यू लगा दिया है, तो दूसरे छोर के इलाके को स्वयं वहां के निवासियों ने अघोषित कर्फ्यू के रूप में बंद कर लिया है. गढ़वा के 3 किलोमीटर का एरिया बना कंटेनमेंट जोन, इलाके को किया गया सील.

टिप्पणियाँ