नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब...
नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्ध है ,यूट्यूब पर सब्सक्राइब जरुर करें और शेयर करना ना भूले गढ़वा। जिले में अब बच्चों को व्हाट्सएप के माध्यम से पढ़ाई कराई जाएगी। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी राम प्रसाद मंडल ने सभी बीईईओ, बीपीओ, बीआरपी, सीआरपी व प्रधानाध्यापक शिक्षकों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया है।
जानकारी देते हुए डीईओ ने बताया कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लॉक डाउन के दौरान बच्चों की पढ़ाई के लिए कई निर्देश प्राप्त हुए हैं। इसके तहत व्हाट्सएप, दीक्षा ऐप के माध्यम से बच्चों की पढ़ाई कराई जानी है।
उन्होंने कहा कि सभी शिक्षकों को पाठ्य सामग्री उपलब्ध करा कराया जा रहा है। इसमें सभी शिक्षक, अभिभावक, छात्र – छात्रा अपने मोबईल, टैब पर उपलब्ध कराये गए पाठ्य सामग्री का अध्ययन करेंगे इसके लिए चार
व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा ।
पहला ग्रुप में विद्यालय स्तर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षक बनाएंगे इसमें विद्यालय के सभी शिक्षक,अभिभावक, छात्र एवं सम्बंधित सीआरपी जोड़े जायेंगे। यदि विद्यालय में छात्रों की संख्या 255 से अधिक है तो सुविधानुसार वर्गवार ग्रुप बनाया जाएगा।
दूसरा ग्रुप संकुल स्तर पर सीआरपी बनाएंगे। इसमें सम्बंधित संकुल के सभी प्रधानाध्यापक, शिक्षक एवं बीईईओ, बीपीओ व बीआरपी जोड़े जायेंगे। तीसरा ग्रुप आनलाइन पठन-पाठन की सामग्री एवं प्रक्रिया की सूचनाओं के आदान – प्रदान एवं अनुश्रवण के लिए जिला स्तर से प्रखंडवार बनाया जायेगा।
जिसमें जिला के पदाधिकारी एवं सम्बंधित प्रखंड के बीईईओ, बीपीओ, बीआरपी, लेखापाल, कम्प्यूटर आपरेटर जोड़े जाएंगे। एसएचए के तहत सभी शिक्षक आनलाईन रजिस्ट्रेशन करेंगे। इसके माध्यम से आनलाईन पाठ्य सामग्री दिया जायेगा। सभी शिक्षकों को 11 अप्रैल तक व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर शिक्षकों एवंं अभिभावको को जोड़ने का निर्देश दियाा गया है।

टिप्पणियाँ