नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्...
नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्ध है ,यूट्यूब पर सब्सक्राइब जरुर करें और शेयर करें
गढ़वा : प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना (पीएमजेजेवाई) की खास बातों के साथ जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक (एलडीएम) इंदु भूषण लाल के द्वारा शनिवार कों आम जनों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने इस योजना के बारे में बताया कि इस योजना के तहत बीमा खरीदने के लिए किसी मेडिकल जांच की जरूरत नहीं है। न्यूनतम 18 वर्ष की आयु एवं अधिकतम 50 वर्ष की आयु वाले योजना का लाभ ले सकते हैं ,जबकि योजना की परिपक्वता की उम्र 55 वर्ष बताई गई। बीमा की रकम पूर्ण होने पर रु 200000 राशि भुगतान होने की बात कही, जिसके लिए सालाना प्रीमियम रु 330 रुपये की है। इस योजना का लाभ लेने हेतु संबंधित व्यक्तियों का किसी भी बैंक में
खाता होना अनिवार्य है,चूंकि प्रीमियम की रकम बैंक खाते से ली जाती है। उन्होंने बताया कि बीमा कवर की अवधि के दौरान यदि सदस्य की मौत किसी भी कारण से हो जाती है ,तो रु 200000 की राशि उसके परिजन (नॉमिनी) को प्राप्त होगी। यह पॉलिसी किसी भी तारीख को खरीदी गई हो, पहले साल के लिए उसका कवरेज अगले साल 31 मई तक ही होगा .जबकि बाद के सालों में इसके कवर को हर साल 1 जून को बैंक खाते से प्रीमियम की रकम चुकाने के बाद रिन्यू किया जा सकता है। यह एक टर्म प्लान है, जिसमें जोखिम से सुरक्षा प्रदान की जाती है। इसमें पॉलिसी धारक की मौत पर ही बीमा कंपनी रकम का भुगतान करती है। अगर पॉलिसी लेने वाला व्यक्ति समय पूरा होने के बाद भी ठीक-ठाक रहता है ,तो उसे कोई लाभ नहीं मिलता। उन्होंने बताया कि दुर्घटना से हुई मृत्यु को छोड़कर बीमा की रकम के दावे के लिए 45 दिनों का इंतजार (वेटिंग टाइम फॉर क्लेम) आवश्यक है। इस योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी लेने हेतु लाभुक किसी भी बैंक शाखा अथवा ग्राहक सेवा केंद्र पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियाँ