नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्...
नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्ध है ,यूट्यूब पर सब्सक्राइब जरुर करें और शेयर करना ना भूले
गढ़वा : जायन्ट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा के द्वारा शनिवार कों अर्थात दूसरे दिन ग्रुप के अध्यक्ष मनोज केशरी रूपा गंजी के नेतृत्व में कोरोना के लड़ाई में अपना योगदान दे रहे सफाई कर्मियों के बीच जायन्ट्स आहार का वितरण किया गया .इस मौके पर जायन्ट्स के फाउंडर अध्यक्ष अलखनाथ पांडे ने कहा कि जिस प्रकार कोरोना पूरी दुनिया में महामारी बनकर उभरी है, उसमें जहां हर व्यक्ति अपने घर में रहकर कोरोना को फैलने से रोकने में अपना सहयोग प्रदान कर रहे हैं .वहीं दूसरी ओर हमारे सफाई कर्मी अपनी जिंदगी दांव पर लगाकर पूरे नगर परिषद गढ़वा की सफाई में जी जान से जुड़े हैं. इन्हें सम्मान देने की जरूरत है. आज जायन्ट्स ग्रुप गढ़वा के द्वारा ऐसे कुछ सफाई कर्मियों को
जायन्ट्स आहार प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया। इस मौके पर जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन के सेंट्रल कमिटी सदस्य अजय कांत पाठक ,पूर्व स्पेशल कमेटी सदस्य विजय केसरी, जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन फेड 8 के पूर्व अध्यक्ष विनोद कमलापुरी ,जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन फेड 8 के निवर्तमान अध्यक्ष एमपी केसरी, फेडरेशन पदाधिकारी नंद कुमार गुप्ता ,जायन्ट्स के निदेशक कमलेश गुप्ता उर्फ पिंटू बाबू एवं जायन्ट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा आस्था के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण जयसवाल मुख्य रूप से उपस्थित थे. इस मौके पर वक्ताओं ने गढ़वा के सभी नागरिकों से अपील कि कि जो भी व्यक्ति सक्षम हो अपने आसपास के जरूरतमंद लोगों को कुछ न कुछ सहायता अवश्य करें, ताकि लॉक डाउन की स्थिति में कोई गरीब भूखा ना रहे .साथ ही पदाधिकारियों ने सभी से आग्रह किया कि लोग हर हाल में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अपने अपने घरों में रहें।

टिप्पणियाँ