नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्...
नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्ध है ,यूट्यूब पर सब्सक्राइब जरुर करें और शेयर करना ना भूले गढ़वा : वैश्विक महामारी कोरोना के प्रकोप से आज जनजीवन अस्त व्यस्त है। लोग अपने घरों में कैद हैं। लोगों के सामने खाद्य सामग्री की भी किल्लत है। इसको देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र नाथ तिवारी ने सोमवार को गढ़वा जिला मुख्यालय स्थित अपने आवास से मोदी आहार से भरा एक वाहन चिनिया प्रखंड के लिए रवाना किया है।
ज्ञात हो कि गढ़वा जिला अंतर्गत चिनिया प्रखंड सुदूरवर्ती जनजातीय बहुल क्षेत्र है। यहां के लोग जीवन यापन के लिए दूरदराज के प्रदेशों में मजदूरी करने के लिए जाते हैं, साथ ही साथ अधिकांश लोग जंगलों पर ही आश्रित हैं।
कोरोना महामारी के प्रकोप के कारण राष्ट्रव्यापी लॉक डाउन की घोषणा गई है। जिस कारण
से चिनिया प्रखंड के लोगों के सामने खाद्य सामग्री की भारी किल्लत है। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को देखते हुए पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने आज राहत सामग्री से भरा एक वाहन चिनिया प्रखंड में भेजा है, ताकि ऐसे बेसहारा लोग जो खाद्य सामग्री के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं, वैसे लोगों को खाद सामग्री की आपूर्ति की जा सके। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येन्द्र नाथ तिवारी ने गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र की जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि कोरोना के प्रकोप को देखते हुए आप सभी क्षेत्रवासी अपने अपने घरों में रहें। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को खाद्य सामग्री का संकट है, मैं उन लोगों तक खाद्य सामग्री पहुंचाऊंगा। श्री तिवारी ने कहा कि जरूरतमंद लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाने का कार्य युद्ध स्तर पर चालू है, ताकि समय रहते जरूरतमंद लोगों तक खाद सामग्री की आपूर्ति की जा सके।

टिप्पणियाँ