नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उप...
नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्ध है ,यूट्यूब पर सब्सक्राइब जरुर करें और शेयर करें
मौके पर उपायुक्त द्वारा बताया गया कि कोविड-19 महामारी को लेकर हमें अत्यधिक सचेत रहने की आवश्यकता है। जरूरी नहीं कि जिन व्यक्तियों में कोविड-19 के प्रारंभिक लक्षण दिखाई दे रहे हैं, सिर्फ वही इससे संक्रमित होंगे, ऐसे में मरकज, जमात में शामिल व्यक्ति, झारखंड के कोरोना संक्रमित क्षेत्रों से संबंधित व्यक्ति, झारखंड राज्य के आसपास के राज्यों जहां से हमारे राज्य के लोगों का संपर्क हुआ हो; वह स्वयं आगे आकर जिला प्रशासन को सूचित करते हुए जांच के लिए अपना सैंपल दे सकते हैं। साथ ही उन्होंने मस्जिद में रोज अदा की जाने वाली नमाज के लिए इमाम, सफाई कर्मी समेत मात्र चार- पांच व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हीं की उपस्थिति सुनिश्चित करेने की बात कही. मस्जिद में उनके अतिरिक्त अन्य व्यक्ति पाए जाने पर उन पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। मौके पर उपायुक्त द्वारा जनप्रतिनिधियों से अपील की गई कि वह रमजान के मौके पर अपने समुदाय के लोगों से घरों में रहकर ही नमाज अदा करने का संदेश दे। १ . बिहारशरीफ मरकज में शामिल लोगों का नाम पता प्रशासन को कराएं उपलब्ध: पुलिस अधीक्षक वहीं पुलिस अधीक्षक अश्विनी कुमार सिन्हा द्वारा बताया गया कि हमें ऐसी सूचना प्राप्त हो रही है कि बिहार शरीफ में आयोजित मरकज में शामिल लोग कोरोना महामारी से संक्रमित हुए हैं। थाना प्रभारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा अंचल अधिकारी के माध्यम से यह पता लगाया जा रहा है कि गढ़वा जिले के कौन-कौन से लोग उक्त मरकज में शामिल हुए हैं। मौके पर उन्होंने उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों से अनुरोध किया कि वे अपनी तरफ से प्रयास कर बिहार शरीफ मरकज में शामिल लोगों का नाम, पता प्रशासन को उपलब्ध कराएं .ताकि समय रहते उनकी प्रारंभिक मेडिकल जांच कराई जा सके। उन्होंने बैठक में उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि इफ्तार, सेहरी व तरावी का कार्यक्रम सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए अपने घरों में ही रहकर करें. साथ ही समय-समय पर सैनिटाइजर का प्रयोग अवश्य करें। फेसबुक ट्विटर पर आपत्तिजनक मैसेज/ पोस्ट ना डालने की बात भी पुलिस अधीक्षक द्वारा कही गई। उन्होंने कहा कि ऐसे आपत्तिजनक मैसेज अथवा पोस्ट करने वालों पर कानूनी कार्रवाही की जाएगी। रमजान माह में खरीदारी करना यदि अति आवश्यक हो तो सोशल डिस्टेंसिंग इन का अनुपालन करते हुए बाजार में अनावश्यक भीड़ ना लगाएं। अमूमन लोगों की मानसिकता शाम के समय समय खरीदारी की होती है, ऐसे में शाम 4:00 से 6:00 बजे तक की खरीदारी की मानसिकता त्याग किसी भी समय बाजार जाकर आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी करें, ताकि बाजार में अनावश्यक भीड़ जमा ना हो।
२ .ठेला व होम डिलीवरी के माध्यम से आवश्यक वस्तुएं कराई जाएंगी डोर टू डोर उपलब्ध बैठक में रमजान माह में आवश्यक वस्तुओं यथा फल, सब्जी, अनाज आदि की खरीददारी पर भी चर्चा की गई। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा सह- जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रशासन द्वारा लॉक डाउन जारी होने के साथ ही ठेला के माध्यम से पहले से ही सब्जियां आदि डोर टू डोर उपलब्ध कराई जा रही हैं। रमजान पर्व को देखते हुए घनी आबादी वाले क्षेत्रों में वॉलिंटियर्स के माध्यम से डोर टू डोर ठेला तथा होम डिलीवरी के माध्यम से सभी आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि यदि रमजान माह में खरीदारी अति आवश्यक हो तो ही घरों से बाहर निकले और रोज-रोज खरीदारी करने की प्रवृत्ति से बचें, दो-तीन दिनों का सामान इकट्ठा ही खरीदें, थोड़ी सतर्कता बरत कर हम इस महामारी से बच सकते हैं।
बैठक में उपायुक्त गढ़वा, पुलिस अधीक्षक गढ़वा, अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा के अलावा डायरेक्टर डीआरडीए गढ़वा, अपर समाहर्ता गढ़वा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए जनप्रतिनिधि व गणमान्य व्यक्ति समेत अन्य उपस्थित थे। ३. डीडीसी ने किया क्वारंटाईन सेंटर व मुख्यमंत्री दीदी किचन का निरीक्षण गढ़वा: कोवीड- 19 के मद्देनजर उप विकास आयुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने गढ़वा जिले के मेराल प्रखंड अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सरकारी क्वॉरेंटाइन सेंटर एवं मुख्यमंत्री दीदी किचन का निरीक्षण किया । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेराल के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं उनके दल द्वारा एएनएम एवं बीटीटी को पीपीई किट का इस्तेमाल के संबंध में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत मेराल एवं डंडई प्रखंड आते हैं। इस केंद्र के अंतर्गत कुल 28 एएनएम कार्यरत है। आउटसोर्सिंग कर्मियों को वेतन आदि समय से नहीं मिलने के कारण केंद्र का नियमित साफ-सफाई नहीं हो हो रहा है। मौके पर उप विकास आयुक्त गढ़वा श्री लकड़ा द्वारा कंटेनमेंट प्लान के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। ग्लब्स, मास्क एवं सैनिटाइजर के बारे में पूछने पर एएनएम के द्वारा बताया गया कि इसकी और आवश्यकता है। केंद्र में अवस्थित आइसोलेशन सेंटर का भी निरीक्षण किया गया। सेंटर पूर्णरूपेण व्यवस्थित नहीं पाई गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि सामग्रियों की कमी होने के कारण व्यवस्था में कमी है। उन्होंने बताया कि सामग्रियों की पर्याप्त मात्रा हेतु सिविल सर्जन गढ़वा से मांग की गई है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि सामग्री प्राप्त होते ही केंद्र को व्यवस्थित कर दिया जाएगा। साथ ही उनके द्वारा बताया गया कि स्वास्थ्य केंद्र में खाने की व्यवस्था जेएसएसके के कैंटीन द्वारा किया जाता है। उक्त कैंटीन का उप विकास आयुक्त गढ़वा द्वारा निरीक्षण किया गया जो कि संतोषजनक पाया गया। केंद्र पर साफ सफाई हेतु मौके पर ही 4 लीटर फिनाइल एवं दो झाड़ू उपलब्ध कराया गया। इसके बाद मेराल पूर्वी में अवस्थित क्वॉरेंटाइन सेंटर का निरीक्षण किया गया। यह केंद्र उत्क्रमित मध्य विद्यालय मेराल पूर्वी में बनाया गया है। इस केंद्र में बाहर से आए हुए कुल व्यक्तियों की संख्या 11 पाई गई। केंद्र में भोजन की व्यवस्था मुख्यमंत्री दाल भात योजना केंद्र से होती है। शौचालय, पेयजल एवं बिजली की व्यवस्था केंद्र पर पाई गई। सोशल डिस्टेंसिंग का पैमाना
निर्धारित मानक के अनुरूप नहीं पाए जाने पर केंद्र प्रभारी को निर्देशित किया गया कि 2 बेडों के बीच की दूरी कम से कम 1 मीटर अवश्य हो एवं क्वारन्टीनो से संबंधित रजिस्टर केंद्र पर उपलब्ध रहे। पूछताछ के दौरान बताया गया कि केंद्र में 1 सप्ताह पूर्व ब्लीचिंग पाउडर सॉल्यूशन द्वारा छिड़काव किया गया है। उप विकास आयुक्त गढ़वा द्वारा नियमित रूप से केंद्र की साफ-सफाई एवं ब्लीचिंग पाउडर सॉल्यूशन का छिड़काव करने का निर्देश दिया गया। नियमित साफ-सफाई नहीं होने के कारण केंद्र प्रभारी से स्पष्टीकरण की मांग की गई एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी मेराल को इस दिशा में आवश्यक निर्देश दिया गया। मौके पर केंद्र की साफ सफाई हेतु 1 लीटर फिनायल एवं एक झाड़ू उपलब्ध कराया गया। क्वॉरेंटाइन सेंटर करकोमा का निरीक्षण किया गया, जो उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय मोहरवा टोला लखेया में संचालित है। केंद्र में बाहर से आए हुए दो व्यक्तियों को क्वॉरेंटाइन किया गया है। क्वॉरेंटाइन व्यक्तियों का भोजन मुखिया के माध्यम से उपलब्ध कराया जाता है। केंद्र में सामाजिक दूरी का अनुपालन पाया गया। निरीक्षण के दौरान पता चला कि करकोमा पंचायत में दो क्वॉरेंटाइन सेंटर संचालित है जिसका एक ही पंजी है। केंद्र में प्रकाश हेतु मोमबत्ती जलता हुआ देख उप विकास आयुक्त गढ़वा श्री लकड़ा द्वारा केंद्र पर बिजली की समुचित व्यवस्था करने एवं नियमित रूप से ब्लीचिंग पाउडर से छिड़काव करने का निर्देश दिया गया। साथ ही दोनों सेंटरों का पंजी अलग-अलग संधारित करने का निर्देश दिया गया। राजकीय मध्य विद्यालय हासनदाग में संचालित क्वॉरेंटाइन सेंटर का निरीक्षण किया गया। केंद्र में भोजन पेयजल एवं बिजली की व्यवस्था पाई गई। लगभग 1 सप्ताह पहले ब्लीचिंग पाउडर सॉल्यूशन का छिड़काव करने की बात बताई गई। मौके पर केंद्र प्रभारी श्रवण कुमार एवं रोजगार सेवक निरीक्षण के समय अनुपस्थित पाए गए। उप विकास आयुक्त गढ़वा श्री लकड़ा द्वारा दोनों के अनुपस्थित रहने के कारण स्पष्टीकरण करते हुए वेतन तत्काल प्रभाव से बंद करने का निर्देश दिया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री दीदी किचन हासनदाग का भी निरीक्षण किया गया। उक्त केंद्र का संचालन आंगनबाड़ी केंद्र पूरब टोला हासनदाग में किया जाता है जो कि जेएसएलपीएस के सखी मंडल द्वारा संचालित है। उनके द्वारा बताया गया कि आज लगभग 55 जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया गया है। लेखा पंजी के संधारण करने हेतु संबंधित बीपीएम एवं डीपीएम को निर्देश दिया गया। सखी मंडल के सदस्यों द्वारा बताया गया कि केंद्र के संचालन के लिए और राशि की आवश्यकता है। केंद्र पर साफ सफाई हेतु उप विकास आयुक्त गढ़वा द्वारा एक झाडू एवं 1 लीटर फिनायल उपलब्ध कराया गया। उप विकास आयुक्त श्री लकड़ा द्वारा उपस्थित पंचायत सचिव एवं मुखिया को 14वें वित्त की राशि की उपलब्धता के बारे में एवं स्वच्छता हेतु इस के सदुपयोग के बारे में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। क्वारन्टीन किए गए किसी भी व्यक्तियों में कोविड-19 के लक्षण पाए जाने पर तत्काल इसकी सूचना देने का निर्देश दिया गया। लोगों को उचित दूरी बनाकर रहने एवं लॉकडाउन का पालन करने की बात कही गई।























टिप्पणियाँ