नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्...
नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्ध है ,यूट्यूब पर सब्सक्राइब जरुर करें और शेयर करना ना भूले
गढ़वा : तबलीगुल इस्लाम के सदर व समाजसेवी डॉ यासीन अंसारी ने जुमेरात को “शब ए बारात” पर अपने-अपने घरों में इबादत करने की अपील किया है। उन्होंने कहा है कि सामान्य स्थिति में हम लोग अपने-अपने मोहल्ले की मस्जिदों में सामूहिक रूप से रत जगा कर के अपने रब की इबादत किया करते थे। कब्रिस्तानों में जाकर अपने पूर्वजों की और अल्लाह वालों की कब्रों पर फातेहा पढ़ा करते थे। लेकिन लॉक डाउन की स्थिति में हमें अपने-अपने घरों में ही इबादत
करनी है। कब्रिस्तान जाने की बजाए अपने-अपने घरों से ही फातेहा पढ़कर ईसाल-ए-सवाब करना है। यकीन जानिए कब्रों पर गए बिना घरों से भी फातेहा पढ़िएगा तो सवाब जरूर पहुंचेगा। उन्होंने किसी प्रकार की आतिशबाज़ी न करने की भी बात कही है। डॉ यासीन ने कहा कि वर्तमान में अपने आप को और अपने समाज को कोरोनावायरस कोविड-19 की महामारी से बचाने के लिए अपने घरों में रहना अति आवश्यक है। उन्होंने अपने तमाम मुसलमान भाइयों से अपील करते हुए कहा कि अपने और अपने देश के हित में लॉक डाउन का पूरी तरह से पालन करें। मुफ्तियानेदीन का यही ऐलान है।

टिप्पणियाँ