नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्...
नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्ध है ,यूट्यूब पर सब्सक्राइब जरुर करें और शेयर करना ना भूले गढ़वा: जिला के मेराल प्रखंड के करकोमा पंचायत अंतर्गत भुईयां टोला में भुखमरी जैसी स्थिति होने के ज्ञात सूचना के आलोक में उपायुक्त हर्ष मंगला के निदेशानुसार कार्यपालक दंडाधिकारी, गढ़वा सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अरुण उरांव एवं प्रखंड सह अंचल अधिकारी, मेराल यशवंत नायक द्वारा स्थल निरीक्षण करते हुए संबंधित व्यक्तियों से मुलाकात कर वास्तविक स्थिति की जांच की गई, जिसमें पाया गया कि उपरोक्त सूचना भ्रामक है तथा मात्र एक अफवाह है। विदित हो कि ज्ञात सूचना के आलोक में बताया गया था,कि भुईयां टोला के चंद्रावती देवी पिछले 3 दिनों से कुछ नहीं खाया है, वह भूखी हैं। लॉक डाउन होने के कारण वे किसी प्रकार से अपने एवं परिवार के अन्य सदस्यों के लिए भोजन का इंतजाम नहीं कर पा रही हैं। उन्हें राशन नहीं मिलता तथा किसी प्रकार की सरकारी सहायता प्राप्त नही हुई है। उक्त के आलोक में उपायुक्त हर्ष मंगला द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में उपरोक्त दोनों पदाधिकारियों द्वारा स्वयं स्थल का निरीक्षण किया गया तथा पीड़ित परिवारों से बातचीत की गई। इस दौरान पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि चंद्रावती देवी, पति- रामनाथ भुईयां को पूर्व में राशन कार्ड के माध्यम से जन वितरण प्रणाली के दुकानदार से राशन प्राप्त होता था ,परंतु अभी किसी कारणवश उनका राशन कार्ड विलोपित हो चुका है, जिसके कारण उन्हें राशन प्राप्त नहीं होता है। फलस्वरूप कोविड-19 कोरोना वायरस जैसे महामारी के कारण घोषित लॉक डाउन होने के बाद सरकार द्वारा चलाए जा रहे कल्याणकारी योजनाओं के तहत उन्हें संबंधित मुखिया द्वारा खाने-पीने हेतु 10 किलोग्राम अनाज उपलब्ध कराया गया है। साथ ही पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि उक्त दंपति ईंट भट्टे में कार्य करते हैं, जिसके नियोक्ता द्वारा बताया गया कि काम बंद होने के पश्चात भी वे अपने मजदूरों को खाने-पीने हेतु अनाज राशन पानी अथवा रुपए पैसों से लोगों की मदद करते हैं। उक्त दंपति द्वारा बताया गया कि उनके खाते में तकरीबन रु 12 हज़ार रुपए जमा है, जो उन्हें आवास योजना के तहत प्राप्त है। मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों के द्वारा संबंधित मुखिया को निर्देश दिया गया कि वे तत्काल चंद्रावती देवी अथवा उनके पति के नाम से राशन कार्ड बनवाने हेतु आवेदन कराएं, ताकि उन्हें राशन प्राप्त हो सके। इसी क्रम के एक अन्य महिला जिनका नाम भी चंद्रावती देवी एवं पति- रामलाल भुईयां है, उनसे भी उनकी स्थिति समझने का प्रयास किया गया जिसमें पता चला कि दोनों महिला एक ही परिवार से हैं तथा दोनों के पति आपस में भाई हैं। उनके द्वारा भी बताया गया कि
उनका राशन कार्ड नहीं है, उन्हें राशन प्राप्त नहीं होता है। ईट भट्टे में कार्य करके उक्त दंपति अपना भरण पोषण करते हैं। पूर्व में उन्हें राशन प्राप्त होता था, परंतु राशन कार्ड नहीं होने के कारण अब राशन नही मिलता है। तत्काल मौके पर ही मुख्यमंत्री आकस्मिक खाद्यान्न कोष से 10 किलोग्राम अनाज उन्हें अंचल अधिकारी मेराल यशवंत नायक एवं मुखिया सावित्री देवी के प्रतिनिधि शिव कुमार चौधरी द्वारा उपलब्ध कराया गया। इनका राशन कार्ड में आवेदन करने हेतु संबंधित मुखिया को निर्देश दिया गया। पूछताछ के दौरान पता चला कि उक्त दंपति के खाते में लगभग रु 6 हज़ार की राशि जमा है। उन्हें आवास योजना के तहत भी राशि उपलब्ध कराई गई है। ऐसी स्थिति में उपरोक्त दोनों दंपतियों के द्वारा बताया गया कि भुखमरी जैसी स्थिति नहीं है ,परंतु राशन नहीं मिलता। उपस्थित पदाधिकारियों के द्वारा बताया गया कि राशन कार्ड के लिए आवेदन करने के बाद उन्हें राशन उपलब्ध कराई जाएगी एवं किसी भी प्रकार से भोजन पानी के दिक्कत आने पर संबंधित जनप्रतिनिधियों अथवा प्रखंड विकास पदाधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। उन्हें तत्काल सहायता की जाएगी। मौके पर उक्त पदाधिकारियों के अलावा अन्य कर्मी उपस्थित थे। गढ़वा : कोवीड- 19 कोरोना महामारी से गरीब एवं वंचित समुदाय पर होने वाले आर्थिक दबाव को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत संचालित पेंशन योजना के लाभुकों को दो किस्त में रु 1 हज़ार अतिरिक्त सहायता राशि के रूप में देने का प्रावधान किया गया है। इस क्रम में गढ़वा जिले में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 67,295, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के तहत 10,701 एवं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन योजना के अंतर्गत 1899 लाभुकों। इस प्रकार कुल 79,895 लाभुकों को लाभान्वित किया जाना है। माह अप्रैल 2020 में रु 500 की पहली किस्त लक्षित लाभुकों को डीबीटी/ पीएफएमएस के माध्यम से उनके खाते में भुगतान किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि यह सहायता राशि नियमित रूप से विभिन्न योजनाओं के तहत भुगतान किए जाने वाले पेंशन राशि रु 1 हज़ार प्रति लाभुक प्रति माह के अतिरिक्त होगी। उक्त बातों की जानकारी सहायक निदेशक जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, गढ़वा पीयूष के द्वारा दी गई है।

टिप्पणियाँ