नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उप...
 नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्ध है ,यूट्यूब पर सब्सक्राइब जरुर करें और शेयर करें 
गढ़वा /खरौंधी : एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा ने बुधवार को प्रखंड के बजरमरवा में स्थित झारखंड-यूपी सीमा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में खरौंधी थाना तथा अरंगी कोरेंटाइन सेंटर का भी निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी अश्विनी सिंहा ने झारखंड तथा यूपी बॉर्डर पर तैनात दोनों प्रदेशों के मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारियों से बाहर से आने जाने वाले लोगों के बारे में जानकारी ली तथा लॉकडाउन का कठोरता से पालन करने का निर्देश दिया।
एसपी ने वहां मौजूद पदाधिकारियों से कहा कि किसी भी परिस्थिति में एक राज्य से दूसरे राज्य में लोगों को नहीं जाना चाहिये। उन्होंने कहा वैसे छोटे बड़े पगडंडी जो दोनों राज्यो को जाती है, उस पर निगरानी करते रहना है। लॉकडाउन-2 के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
एसपी ने खरौंधी थाना पहुंचकर थाना
का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना प्रभारी एवं जवानों को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। उन्होंने इसके अलावा लॉकडाउन टू का सख्ती से पालन कराने का भी निर्देश दिया।  उसके बाद एसपी ने आरंगी पंचायत के मध्य विद्यालय में बनाये गये क्वारंटाईन सेंटर का भी निरीक्षण किया। सेंटर में रह रहे एकमात्र व्यक्ति गोरख कुमार से बात की। गोरख कुमार ने बताया 18 अप्रैल से इसमें हैं। एसपी ने गोरख कुमार को कोरोना से बचाव के कई दिशा निर्देश दिये। इसके साथ ही सेंटर में मौजूद व्यवस्था की भी जानकारी ली। निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुये एसपी ने कहा की खरौंधी प्रखंड में आमतौर पर लोग घरों में हैं। प्रखंड में लोग लॉकडाउन का पालन करते हुये देखे गये। इसके लिए प्रखंडवासी धन्यवाद के पात्र हैं। उन्होंने प्रखंडवासियों से ज्यादा से ज्यादा आरोग्य सेतू एप्प का उपयोग करने की अपील की। उस मौके पर एसडीओ कमलेश्वर नारायण, एसडीपीओ अजीत कुमार, श्री बंशीधर नगर के पुलिस इंस्पेक्टर अशोक सिंह, थाना प्रभारी पंकज कुमार तिवारी, भवनाथपुर के पुलिस इंस्पेक्टर रामजी महतो, खरौंधी के थाना प्रभारी चंद्रभूषण प्रसाद सिंह आदि मौजूद थे।  

टिप्पणियाँ