नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्...
नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्ध है ,यूट्यूब पर सब्सक्राइब जरुर करें और शेयर करना ना भूले गढ़वा: पुलिस की तमाम सख्ती के बावजूद सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने से लोग बाज नहीं आ रहे हैं। पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में सदर थाना क्षेत्र के चिरौंजिया गांव से नौ लोगों को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार लोगों में चंदन मेहता उर्फ चंदन मेहता, पिता अनिल प्रसाद मेहता, श्रीकांत मेहता, पिता सुरेश मेहता, मुकेश मेहता, पिता राजू मेहता, अक्षय कुमार मेहता, पिता रामप्रवेश मेहता,
आकाश कुमार, पिता संजय मेहता, सोनू गुप्ता, पिता कृष्णा प्रसाद गुप्ता, राहुल कुमार उर्फ विक्की, पिता सुदर्शन राम, राकेश मेहता, पिता सुनील मेहता तथा हरिवंश पासवान पिता सीताराम पासवान का नाम शामिल है। इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अश्विनी कुमार सिन्हा के निर्देश पर उक्त सभी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी टीम गठित की गई थी। टीम में रमोद कुमार सिंह, पुअनि संतोष कुमार रवि, पुअनि पिकी कुमार साव, पुअनि राजू उरांव, पुअनि सुमंत कुमार राय, पुअनि नीरज कुमार, सअनि अभिमन्यु कुमार सिंह तथा जवान रिक्की कुमार सिंह शामिल थे। टीम ने छापेमारी कर सभी नौ आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
छापामारी दल में थाना प्रभारी सहित पुलिस इंस्पेक्टर लक्ष्मीकांत, एएसआई अखिलेश्वर कुमार सिंह व रिक्की कुमार सिंह सशस्त्र बल के साथ शामिल थे।
आकाश कुमार, पिता संजय मेहता, सोनू गुप्ता, पिता कृष्णा प्रसाद गुप्ता, राहुल कुमार उर्फ विक्की, पिता सुदर्शन राम, राकेश मेहता, पिता सुनील मेहता तथा हरिवंश पासवान पिता सीताराम पासवान का नाम शामिल है। इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अश्विनी कुमार सिन्हा के निर्देश पर उक्त सभी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी टीम गठित की गई थी। टीम में रमोद कुमार सिंह, पुअनि संतोष कुमार रवि, पुअनि पिकी कुमार साव, पुअनि राजू उरांव, पुअनि सुमंत कुमार राय, पुअनि नीरज कुमार, सअनि अभिमन्यु कुमार सिंह तथा जवान रिक्की कुमार सिंह शामिल थे। टीम ने छापेमारी कर सभी नौ आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार
गढ़वा। गढ़वा पुलिस ने छापामारी कर जोबरईया एवं नवादा गांव से अवैध देशी एवं विदेशी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार लोगों में ग्राम जोबरईया के हरिजन टोला निवासी नंदू पाल तथा नवादा गांव के कलवार मुहल्ला निवासी अशोक कुमार का नाम शामिल है।जानकारी देते हुए पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी रमोद कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा को गुप्त सूचना मिली थी। एसपी के निर्देश पर की गई छापामारी में नंदू पाल के घर से पांच लीटर देशी महुआ शराब तथा अशोक के घर से 180 एमएल इंपीरियल ब्लू अंग्रेजी शराब 94 बोतल बरामद किया गया है।छापामारी दल में थाना प्रभारी सहित पुलिस इंस्पेक्टर लक्ष्मीकांत, एएसआई अखिलेश्वर कुमार सिंह व रिक्की कुमार सिंह सशस्त्र बल के साथ शामिल थे।

टिप्पणियाँ