नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्...
नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्ध है ,यूट्यूब पर सब्सक्राइब जरुर करें और शेयर करना ना भूले गढ़वा : झारखंड भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने सोमवार को विधानसभा क्षेत्र के सुदूरवर्ती जनजातीय बहुल रमकंडा प्रखंड के बलीगढ़, मंगराही, रक्सी, दाहो, उदयपुर इत्यादि गांवों में जरूरतमंद परिवारों के बीच मोदी आहार का वितरण किया।
साथ ही साथ रमकंडा प्रखंड के लोगों से अपील करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि आज भारत समेत पूरी दुनिया कोरोना महामारी की चपेट में है। झारखंड में भी प्रतिदिन कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसलिए संक्रमण से खुद को और अपने परिवार को बचाने के लिए सभी लोग अपने-अपने घरों में ही रहें, सामाजिक दूरी को बनाए रखें। अगर दूसरे प्रदेशों से कोई भी आपका अपना घर लौटता है ,तो तुरंत इसकी सूचना प्रशासन को दें .ताकि उन्हें क्वॉरेंटाइन सेंटर
में रखा जा सके। ऐसा करके ही हम कोरोना संक्रमण के चेन को तोड़ सकते हैं। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि कोरोना महामारी से निपटने के लिए भाजपा कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर अपनी भूमिका निभाएं तथा वैसे वंचित लोग जिन्हें किन्ही कारणवश राशन नहीं मिल रहा है या राशन कार्ड नहीं है, वैसे लोगों की एक सूची तैयार कर प्रशासनिक पदाधिकारी से संपर्क करें ,ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी लोगों को राशन की आपूर्ति की जाए और उनका राशन कार्ड बनवाया जा सके। केंद्र की नरेंद्र मोदी की सरकार ने झारखंड को प्रचुर मात्रा में राशन देने का काम किया है, ताकि झारखंड का एक भी गरीब परिवार भूखा ना सोए।श्री मोदी द्वारा झारखंड को आवंटित राशन वैसे लोगों को भी देना है, जिनके पास राशन कार्ड नहीं है। पूर्व की भांति वैश्विक महामारी कोरोना के कारण जिन भी परिवारों के पास खाद्य सामग्री की किल्लत है, वैसे परिवारों के बीच सत्येंद्र नाथ तिवारी गांव गांव, घर-घर जाकर मोदी आहार का वितरण कर रहे हैं। मौके पर राजेश्वर बैठा, रामगृही पांडे, पारस माली, शंकर अग्रवाल, सरजू सिंह, महिला मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष सोनू देवी, राजकुमार विश्वकर्मा, अर्जुन यादव, अनुज यादव, विजय यादव, राजेश्वर यादव समेत कई लोग मौजूद थे।

टिप्पणियाँ