नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब...
नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्ध है ,यूट्यूब पर सब्सक्राइब जरुर करें और शेयर करें गढ़वा : रविवार की देर रात्रि उप विकास आयुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने सदर प्रखंड अंतर्गत क्वॉरेंटाइन सेंटर एवं मुख्यमंत्री दीदी किचन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त ने क्वॉरेंटाइन सेंटरों पर नियमित रूप से ब्लीचिंग पाउडर सॉल्यूशन का छिड़काव का निर्देश दिया तथा मुख्यमंत्री दीदी किचन में साफ सफाई हेतु झाड़ू और फिनायल उपलब्ध कराया। क्वॉरेंटाइन केंद्रों का किया निरीक्षण:
उप विकास आयुक्त ने पंचायत भवन कल्याणपुर तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय हंसकेर में स्थित क्वॉरेंटाइन केंद्र का निरीक्षण किया। पंचायत भवन कल्याणपुर में स्थित क्वॉरेंटाइन केंद्र के निरीक्षण के क्रम में उन्होंने पाया कि वहां तीन व्यक्तियों को अलग-अलग कमरों में क्वॉरेंटाइन किया गया है तथा सामाजिक दूरी का भी अनुपालन किया जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने पाया कि पंचायत भवन परिसर में साफ-सफाई एवं प्रकाश की अच्छी व्यवस्था थी। वही कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय हंसकर में स्थित क्वॉरेंटाइन केंद्र में भी तीन व्यक्तियों को क्वॉरेंटाइन किया गया है तथा वहां भी सामाजिक दूरी का अनुपालन किया जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने क्वॉरेंटाइन केंद्र में शौचालय एवं पेयजल की भी समुचित व्यवस्था को पाया। उप विकास आयुक्त ने दोनों क्वॉरेंटाइन केंद्रों पर नियमित रूप से ब्लीचिंग पाउडर सॉल्यूशन का छिड़काव करने का निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री दीदी किचन का किया निरीक्षण, केंद्रों में फिनाइल एवं झाड़ू कराया उपलब्ध:
रविवार देर रात्रि उप विकास आयुक्त श्री लकड़ा ने पंचायतों में संचालित किए जा रहे मुख्यमंत्री दीदी किचन का भी निरीक्षण किया। उप विकास आयुक्त के द्वारा कल्याणपुर, नवादा, चिरौंजीया तथा खजूरी स्थित मुख्यमंत्री दीदी किचन का निरीक्षण किया गया। मुख्यमंत्री दीदी किचन के निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त सबसे पहले कल्याणपुर पहुंचे। वहां मौजूद सखी मंडल के सदस्यों के द्वारा बताया गया कि 3 तारीख तक केंद्र संचालन हेतु पर्याप्त मात्रा में सामग्री उपलब्ध है तथा केंद्र के संचालन में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आ रही है। प्रतिदिन 45 से 50 व्यक्ति कल्याणपुर स्थित मुख्यमंत्री दीदी किचन में भोजन करते हैं।
निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त नव प्राथमिक विद्यालय पिड़ीयाही नवादा स्थित मुख्यमंत्री दीदी किचन पहुंचे। वहां मौजूद सखी मंडल के सदस्यों ने बताया कि प्रतिदिन लगभग 35 से 40 व्यक्तियों को भोजन कराया जाता है। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र चिरौंजीया-2 तथा आंगनबाड़ी केंद्र खजूरी में संचालित मुख्यमंत्री दीदी किचन का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने पाया कि आंगनबाड़ी केंद्र चिरौंजीया-2 में संचालित किए जा रहे मुख्यमंत्री दीदी किचन में 80 से 90 व्यक्तियों को भोजन कराया जाता है तथा आंगनबाड़ी केंद्र खजूरी में संचालित किए जा रहे मुख्यमंत्री दीदी किचन में 40 से 45 व्यक्तियों को भोजन कराया जाता है।
उप विकास आयुक्त ने निरीक्षण उपरांत सभी दीदी किचन में साफ सफाई हेतु झाड़ू एवं फिनाइल उपलब्ध कराया तथा वहां मौजूद सखी मंडल के सदस्यों से नियमित साफ सफाई करवाने का निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने सखी मंडल के सदस्यों से सामाजिक दूरी बनाकर दीदी किचन के संचालन करने का निर्देश दिया।

टिप्पणियाँ