नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्...
नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्ध है ,यूट्यूब पर सब्सक्राइब जरुर करें और शेयर करना ना भूलें गढ़वा /बंशीधर नगर : कोरोना के रोकथाम को लेकर जिले के डीसी हर्ष मंगला के निर्देश पर गठित इंसीडेंट कमांड टीम की बैठक गुरुवार को अनुमंडल कार्यालय कक्ष में हुई। बैठक डीआरडीए के निदेशक ओनिल क्लीमेंट ओड़िया एवं एसडीओ कमलेश्वर नारायण ने ली।
बैठक में डीआरडीए के निदेशक ने सभी बीडीओ एवं सीओ को अपने अपने क्षेत्रों में लॉकडाउन का सख्ती से अनुपालन कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन की स्थिति में सरकार द्वारा आवश्यक वस्तुओं तथा उसकी सेवाओं के लिये संबंधित प्रखंड के बीडीओ को अपने अपने प्रखंडों में व्यवसायियों के साथ बैठक कर उपलब्धता सुनिश्चित कराने एवं प्रखंडों में बने क्वॉरंटाईन वार्ड में रहने वाले लोगों को भोजन, विस्तर, सफाई कर्मी, सफाई के साधन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
निदेशक ने सभी चिकित्सा पदाधिकारियों को सिविल सर्जन के माध्यम से सेनिटाईजर, मास्क तथा अन्य उपकरण की उपलब्धता अस्पताल में सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं कि जायेगी।
बैठक में एसडीओ कमलेश्वर
नारायण ने सभी बीडीओ को संक्रमित रोगी को चिन्हित करने तथा 14 दिनों में उसके संपर्क में आये व्यक्तियों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी बीडीओ को कोरोना वायरस के रोकथाम को लेकर पंचायत एवं ग्राम स्तर पर बनाये गये समिति से संपर्क बनाकर रखने का निर्देश दिया। बैठक में एसडीओ ने सभी चिकित्सा पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में स्वास्थ्य कर्मियों के निगरानी एवं बचाव करने के लिये व्यवस्थित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी प्रखंडों में एम्बुलेंस की उपलब्धता रखने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने सभी बीडीओ को आइसोलेशन वार्ड एवं क्वॉरंटाईन वार्ड की क्षमता बढ़ाने के लिये निजी चिकित्सालय को भी अधिग्रहित कर आइसोलेशन वार्ड बनाने का निर्देश दिया। बैठक में एसडीपीओ अजीत कुमार, श्री बंशीधर नगर के बीडीओ अमित कुमार, सीओ अरुणिमा एक्का, अनुमंडल अस्पताल के डीएस डॉ सुचित्रा कुमारी, भवनाथपुर के बीडीओ उमेश मडल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ दिनेश सिंह, रमना के बीडीओ यशवंत नायक, केतार के बीडीओ सिद्धार्थशंकर यादव, धुरकी के बीडीओ रंजीत कुमार सिन्हा, विशुनपुरा के बीपीओ संतोष सिंह आदि उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ