नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी...
  नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्ध है ,यूट्यूब पर सब्सक्राइब जरुर करें और शेयर करें गढ़वा:झारखंड भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी बुधवार को झारखंड भाजपा के आह्वान पर अपने गढ़वा स्थित आवास पर उपवास पर बैठे। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि राज्य सरकार आज कुंभकरनी नींद में सोई है। आज झारखंड के मजदूर, विद्यार्थी एवं मरीज दूसरे प्रदेशों/जिलों में फंसे हुए हैं लेकिन उनके लिए राज्य सरकार के पास कोई ठोस योजना नहीं है, जो कि राज्य सरकार की उदासीनता को दर्शाता है।
मजदूरों, विद्यार्थियों और रोगियों तथा अन्य सभी जरूरतमंद लोगों को राज्य सरकार स्वास्थ्य
सुविधा मुहैया कराते हुए वापस लाने के बजाय कभी हेल्पलाइन नंबर तो कभी झारखंड कोरोना सहायता एप के नाम पर उनकी भावनाओं को कुचलते हुए, उन्हें मानसिक रूप से यातना देने का काम कर रही है। इस एक दिवसीय उपवास के माध्यम से सरकार को कुंभकरनी निद्रा की मुद्रा से बाहर निकालने का संदेश हम भारतीय जनता पार्टी के लोग दे रहे हैं ताकि सरकार सभी प्रवासी विवश लोगों की सुध ले और उन्हें मदद पहुंचाने के लिए जाग जाए। राज्य सरकार को इस विपदा की घड़ी में राज्य के बाहर फंसे हुए लोगों के प्रति संवेदना दिखाते हुए उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश सरकार के तर्ज पर झारखंड के लोगों के प्रति समर्पण और प्रतिबद्धता दिखाना चाहिए और दूसरे प्रदेशों में फंसे अपने भाइयों-बहनों को हर हाल में उनके घरों तक सुरक्षित पहुंचाए।

टिप्पणियाँ