नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब...
नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्ध है ,यूट्यूब पर सब्सक्राइब जरुर करें और शेयर करना ना भूले 
गढ़वाः जिले के सब्जी बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा है. इसे देखते हुए नगर परिषद सब्जी बाजार को अस्थायी रूप से गढ़वा के मुख्य खेल मैदान में शिफ्ट किया जा रहा है. कर्मचारी इसकी तैयारी में जुट गए हैं.
बता दें कि लाख प्रयास करने के बाद भी सब्जी बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पा रहा है. लॉकडाउन तक गढ़वा नगर परिषद सब्जी बाजार को जिला मुख्यालय के मुख्य फील्ड गोविंद हाई स्कूल के मैदान में शिफ्ट किया जा रहा है. इसकी तैयारी में कर्मचारी जुट भी गए हैं. 6-6 फिट की दूरी पर दुकान लगाने की व्यवस्था बनाई गई है. शनिवार से फील्ड में सब्जी बाजार शुरू हो जाएगा. लॉकडाउन समाप्त होते ही ये मार्केट अपने पूर्व निर्धारित स्थान पर चले जायेंगे. नगर परिषद गढ़वा के मेठ कृष्णा राम ने कहा कि उन्हें नगर परिषद प्रशासन से आदेश मिला है कि सब्जी मार्केट को मैदान में शिफ्ट करना है. वह आदेश का पालन करवा रहे हैं. शनिवार से सुबह 6 बजे से 10 बजे दिन तक मैदान में सब्जी की बिक्री होगी. 
गढ़वा में मानवता की रक्षा के लिए आगे आया एम्बुलेंस संघ, मरीजों को मुफ्त में पहुंचाएगा हॉस्पिटल गढ़वा: जिले में लॉकडाउन के दौरान लोगों की समस्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है. इसमें सबसे ज्यादा मुश्किल मरीजों को हो रही है. उनके सामने इलाज के लिए हॉस्पिटल जाने की समस्या बड़ी चुनौती बन रही है. ऐसे लोगों की सेवा के लिए प्राइवेट एम्बुलेंस संघ सामने आया है. संघ ने आज से मुफ्त एम्बुलेंस की व्यवस्था शुरू कर दी.लॉकडाउन के कारण यातायात सेवा पूरी तरह ठप है. ऐसी स्थिति में मरीजों का इलाज मुश्किल हो गया है. जिसके कारण लोग मरीजों को ठेला वैगरह से 15 से 20 किलोमीटर दूर इलाज के लिए ले जा रहे हैं. ऐसे लोगों की इस बड़ी पीड़ा को दूर करने के लिए गढ़वा जिला प्राइवेट एम्बुलेंस संघ सामने आया है. संघ ने जिला मुख्यालय से 25-30 किलोमीटर दूर तक के मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस की मुफ्त व्यवस्था देने का निर्णय लिया है. शुक्रवार से इस सेवा की शुरुआत करते हुए अलका देवी नामक गर्भवती महिला को मंगल भवन से सदर अस्पताल और रमना निवासी गुड्डू साव के बीमार बेटे को सदर अस्पताल से साईं सुशील चाइल्ड हॉस्पिटल पहुंचाया गया. साथ ही साथ संघ ने एम्बुलेंस की जरूरत के लिए अपना मोबाइल नम्बर भी जारी किया है. क्या है एम्बुलेंस संघ के अध्यक्ष का कहना :मीडीया से बातचीत के दौरान प्राइवेट एम्बुलेंस संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता उर्फ बुचु और सचिव प्रशांत शुक्ला ने कहा कि वे मानवता की सेवा के लिए वे संकल्पित हैं. जब तक लॉक डाउन रहेगा तब तक एम्बुलेंस की निःशुल्क सेवा देते रहेंगे.









टिप्पणियाँ