नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उ...
नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्ध है ,यूट्यूब पर सब्सक्राइब जरुर करें और शेयर करना ना भूलें
गढवा। इंडियन रोटी बैंक शाखा गढ़वा की ओर से लगातार चार दिनों से सार्वजनिक स्थलों पर रहने वाले गरीबों को भोजन का वितरण किया जा रहा है।बता दें कि रोटी बैंक की ओर से सदस्यों द्वारा इंडियन रोटी बैंक कार्यालय में भोजन बनवा कर और पैक करके भोजन को रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन समेत अन्य स्थलों पर वितरित किया गया। इंडियन रोटी बैंक शाखा गढ़वा महिला कोऑर्डिनेटर अंजली गुप्ता और उनके सहयोगी सोनू कश्यप एवं सदाम हुसैन अपने स्तर से प्रतिदिन 200 लोगों को भोजन उपलब्ध करा रहे है। इस मौके पर रोटी बैंक के महिला कोऑर्डिनेटर
अंजलि गुप्ता ने बताया कि आज जिस तरह पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का संकट छाया हुआ है और हमारे भारत में इस वायरस से काफी लोग संक्रमित हो चुके है। इसके बचाओ हेतु 21 दिनों का लॉकडाउन हो गया है। इससे ग़रीब लोगो को खाने-पीने की परेशानी को देखते हुए, इन्हें भोजन उपलब्ध कराने का काम किया जा रहा है। मौके पर उपस्थित सदाम हुसैन ने बताया कि यह लॉकडाउन के अवधि तक कार्य नियंत्रण चलता रहेगा. ताकि कोई भी गरीब परिवार इस कोरोना जैसी महामारी के कारण भूखे पेट न सोए। हमलोगों का लगातार कोशिश रहेगा कि सभी ग़रीब को पेट भर भोजन उपलब्ध हो। इस मौके पर महिला कोऑर्डिनेटर अंजली गुप्ता, सोनू कश्यप, सदाम हुसैन, आलम आरा, उषा देवी, तनु, मुस्कान, प्रिया तथा इंडियन रोटी बैंक के सभी सदस्य उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ