नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्...
नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्ध है ,यूट्यूब पर सब्सक्राइब जरुर करें और शेयर करना ना भूले गढ़वा : सदर अस्पताल परिसर स्थित आरओ प्लांट पिछले कई दिनों से बिजली कनेक्शन कट जाने के कारण बंद पड़ा हुआ था। अस्पताल के मरीजों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा था। इस मामले की जानकारी मिलते ही गढ़वा विधायक राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने पहल करते हुए शनिवार को आरओ प्लांट चालू करा दिया।
आरओ प्लांट बंद होने की जानकारी मिलने के बाद मंत्री ने तत्काल झारखंड बिजली वितरण निगम
लिमिटेड के प्रबंध निदेशक को पत्र लिखकर मामले की जानकारी देते हुए तत्काल आरओ प्लांट का विद्युत कनेक्शन चालू कराने की बात कही। साथ ही मंत्री श्री ठाकुर ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ट्वीट कर इस मामले की जानकारी देते हुए पहल करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने मामले पर संज्ञान लेते हुए गढ़वा उपायुक्त हर्ष मंगला को ट्वीट कर मामले से अवगत कराते हुए तत्काल आरओ प्लांट चालू कराने को कहा। मामले पर त्वरित कार्रवाई की गई। शनिवार को आरओ प्लांट चालू करा दिया गया। ज्ञात हो कि पूर्व में ही यह प्लांट सांसद मद से सदर अस्पताल में लगाया गया है। लगने के बाद से अब तक करीब एक लाख 96 हजार रुपए बिजली बिल बकाया है। इस कारण बिजली विभाग ने प्लांट का बिजली कनेक्शन काट दिया गया था। मंत्री श्री ठाकुर ने बताया कि इस समस्या का स्थाई निदान किया जाएगा। साथ ही आरओ प्लांट के ऑपरेटर का भी मानदेय का भुगतान नहीं किया जा रहा है। मंत्री ने इस पर भी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

टिप्पणियाँ