नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्...
नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्ध है ,यूट्यूब पर सब्सक्राइब जरुर करें और शेयर करना ना भूलें गढ़वा : गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कोरोना महामारी से निपटने के लिए रंका प्रखंड को अपने निजी फंड से एक लाख रुपए का सहयोग राशि प्रदान किया है। मंत्री के निर्देशानुसार युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नितेश सिंह ने प्रखंड कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ आपात बैठक आयोजित कर इस राशि का सही तरीके से उपयोग करने के लिए एक कमेटी का गठन कर राशि प्रदान किया।
इसके लिए गठित टीम में प्रखंड अध्यक्ष आशीष गुप्ता, प्रखंड सचिव इरफान अंसारी, युवा मोर्चा जिला प्रवक्ता कार्तिक पांडेय, जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष शंभू यादव, दीपक सोनी ,अरविंद सोनी, पिंकू सिंह, डा. सबीर अंसारी आदि को शामिल किया गया है। जानकारी देते हुए मंत्री श्री ठाकुर ने बताया कि वैसे गरीब एवं जरूरतमंद लोग जिन्हें
सरकारी सहायता किन्ही कारणों से उपलब्ध नहीं हो पाया है। साथ ही उन्हें सहयोग की काफी आवश्यकता है। इस राशि से ऐसे ही छूटे हुए लोगों को सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पार्टी की ओर से चलाए जा रहे हैं सभी कार्यक्रमों में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से पालन किया जा रहा है। इस दौरान लोगों को लॉक डाउन का पालन करने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि मंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है कि कोई भी व्यक्ति भूखे न रहे। सभी जरूरतमंदों तक उचित लाभ हर हाल में पहुंचाया जाए। साथ ही आवश्यकता पड़ने पर और व्यवस्था की जाएगी। पार्टी बाहर में फंसे हुए गढ़वा के लोगों को भी यथासभव सहयोग कर रही है। मौके पर मुख्य रूप से उक्त सहित देवेंद्र तिवारी, मोरध्वज प्रसाद सिंह, चिनिया प्रखंड अध्यक्ष अरविंद यादव, सोनदाग मुखिया मालती देवी, खरडीहा मुखिया अनिल चंद्रवंशी, रंका मुखिया प्रतिनिधि राजेश मधेशिया, सिरोही पंचायत मुखिया प्रतिनिधि कमलेश भगत आदि लोग उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ