नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्...
नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्ध है ,यूट्यूब पर सब्सक्राइब जरुर करें और शेयर करना ना भूले
गढ़वा : कोविड-19 जैसे विश्वव्यापी महामारी से बचाव एवं रोकथाम हेतु केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा विभिन्न तरह के आवश्यक दिशा निर्देश, नियम एवं सलाह जारी किए जा रहे हैं, ताकि इस महामारी के संभाव्य प्रसार को रोका जा सके। इसी कड़ी में उप विकास आयुक्त नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा जानकारी देते हुए सभी नागरिकों, गणमान्य व्यक्तियों एवं मीडिया से अपील किया है कि झारखंड निवासियों के बीच कोविड -19 महामारी के प्रति ज्ञान, दृष्टिकोण और व्यवहार `एक क्रॉस-सेक्शनल ऑनलाइन सर्वेक्षण`हेतु बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें तथा विभिन्न सोशल साइट्स एवम प्रिंट तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के जरिये इसका व्यापक प्रचार प्रसार कर लोगो तक इसे पहुंचाए,
ताकि इस सर्वेक्षण में सभी लोग भाग लेकर कोरोना वायरस के बारे में अपना ज्ञान, दृष्टिकोण एवं प्रथाओं के बारे में बता सकें। राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, रांची के डॉक्टर झारखंड के निवासियों के बीच कोरोना वायरस रोग (कोविड -19) के बारे में ज्ञान, दृष्टिकोण और प्रथाओं के बारे में एक राज्य-स्तरीय सर्वेक्षण कर रहे हैं। इस सर्वेक्षण में 18 वर्ष से ऊपर के सभी निवासी भाग लेने के लिए पात्र हैं। इस प्रश्नावली को पूरा करने में 3-5 मिनट का समय लगेगा। हम आपकी भागीदारी की गहराई से सराहना करते हैं। आपकी प्रतिक्रियाएँ अनाम और गोपनीय होंगी। सर्वेक्षण के निष्कर्षों से इस राज्य में प्रभावी ढंग से कोरोना प्रकोप से लड़ने में मदद मिलेगी। उन्होंने लोगो से अपील किया है कि सभी ब्लॉक एवं पंचायत के कर्मियों एवं गाँव/पंचायत के आमजनों के बीच भी व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर एवं अन्य सोशल साइटों के माध्यम से इसके लिंक (```https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLScCCKS6r15tP8zReOwG8YZS29F0nXnhEgi9K7e91BgS1eudHw/viewform```) भेजें और अधिक से अधिक फॉर्म भरवाएं। साथ ही उप विकास आयुक्त, गढ़वा श्री लकड़ा द्वारा सर्वेक्षण में भाग लेने के उपरांत अंत में अपने स्कोर का स्क्रीनशॉट भी शेयर करने की अपील की गई है।

![]() |
| डीडीसी |

टिप्पणियाँ