नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्...
नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्ध है ,यूट्यूब पर सब्सक्राइब जरुर करें और शेयर करें गढ़वा: वैश्विक महामारी कोवीड- 19 के मद्देनजर बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप कुमार द्वारा गढ़वा प्रखंड के कल्याणपुर पंचायत अंतर्गत पहाड़ से सटे डैम के पास मुसहर टोला का निरीक्षण किया गया, जहां लगभग 35 से 40 घरों के लोग निवास करते हैं। जिले में जिला अधिकारी कोष का गठन किया गया है, जिसमें जिले के पदाधिकारीगण तथा उनके सहयोग से समिति का गठन कर गरीब एवं असहाय लोगों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने एवं अन्य तरीकों से मदद करने का कार्य किया जाता है। जिला अधिकारी कोष से जिला प्रसाशन की ओर से सभी मुसहर परिवारों के सदस्यों के बीच 10-10 किलोग्राम चावल, दाल, आलू, सरसों तेल एवं खाने-पीने की अन्य सामग्री उपलब्ध कराई गई। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा श्री कुमार द्वारा सभी लोगों को मास्क पहनने सिखलाया गया तथा महामारी के दौरान इसे हमेशा पहनने हेतु प्रोत्साहित भी किया गया। सभी लाभुकों को खाद्य सामग्री के साथ-साथ मास्क भी उपलब्ध कराए गए। इसी टोले के आसपास गरीब-गुरबों के
अन्य दो-तीन टोले और भी हैं, जहां लोगों को खाद्य सामग्री के साथ साथ मास्क का भी वितरण किया गया। निरीक्षण के दौरान ज्ञात हुआ कि उक्त टोले के सभी मुसहर परिवारों का आधार नंबर नहीं है ,जिसके कारण लोगों का राशन कार्ड भी नहीं बन सका है। अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा श्री कुमार द्वारा मौके पर उपस्थित सभी लोगों से कहा गया कि कल ही आपके आधार कार्ड बनवाने का कार्य किया जाएगा, तत्पश्चात सभी का राशन कार्ड भी बनाया जाएगा। अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा द्वारा बताया गया कि इससे पूर्व गढ़वा प्रखंड के नवादा पंचायत अंतर्गत धीरकार मोहल्ले में भी पहल करते हुए जिन लाभुकों का राशन कार्ड नहीं था ,उनसे तत्काल आवश्यक जानकारी प्राप्त करते हुए 3 दिनों के अंदर राशन कार्ड बनवाने का कार्य किया गया है। उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए यह कहा है कि इसी प्रकार के मोहल्ले जहां पर गरीब-गुरबा निवास करते हैं एवं उनका राशन कार्ड नहीं है तथा किसी प्रकार की सहायता राशि अथवा सरकार की तरफ से चलाये जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त नहीं होता है, तो इसकी जानकारी तत्काल अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा कार्यालय को दें, ताकि जरूरतमंद लोगों की मदद की जा सके। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से महामारी के मद्देनजर साफ-सफाई रखने मास्क एवं सैनिटाइजर का उपयोग करने तथा लॉक डाउन के नियमों का पालन करने को कहा गया .

टिप्पणियाँ