नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब...
नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्ध है ,यूट्यूब पर सब्सक्राइब जरुर करें और शेयर करना ना भूले
गढ़वा :▪️इस ऐप को https://covid19help .jharkhand.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है,
★ उक्त ऐप के माध्यम से आवेदन के दौरान निम्न तथ्यों की पुष्टि की जाती है, ▪️ आवेदक का जियो-लोकेशन राज्य से बाहर का होना चाहिए।
▪️ आवेदक का नाम उसके आधार डाटा में अंकित नाम से मेल खाना चाहिए ,
▪️ आवेदक द्वारा दिया गया बैंक विवरण झारखंड राज्य का ही होना चाहिए ,
★ आवेदक के द्वारा निम्न आंकड़ों की प्रविष्टि की जाती है, ▪️ आवेदक का गृह जिला, प्रखंड, पंचायत, ▪️ आवेदक का नाम, पिता का नाम, आधार संख्या, बैंक का विवरण, ▪️ वर्तमान राज्य एवं जिला जहां फंसे हैं ,
▪️ मोबाइल संख्या,आधार संख्या का आधार के आंकड़ों से एवं मोबाइल संख्या का ओटीपी के द्वारा सत्यापन किया जाता है, आवेदक को अपना आधार कार्ड का तस्वीर एवं सेल्फी को भी अपलोड करना होगा, जिसका वेरिफिकेशन भुगतान से पहले संबंधित गृह जिले के द्वारा किया जाएगा. आवेदक को सहायता भुगतान के संबंध में एसएमएस के द्वारा सूचना दी जाएगी।
सफलतापूर्वक पंजीकृत आंकड़े पोर्टल https://covid19help.jharkhand.gov.in पर संग्रहित होंगे। इस पोर्टल पर आंकड़ों का वेरिफिकेशन, PFMS के माध्यम से भुगतान, MIS एवं डैसबोर्ड संबंधित कार्य संपादित किए जाएंगे। डीआरडीए निदेशक ने किया क्वॉरेंटाइन केंद्रों का निरीक्षण गढ़वा : डीआरडीए गढ़वा के द्वारा गुरुवार कों जिले के रमना प्रखंड अंतर्गत सुदूरवर्ती क्षेत्र, गम्हरिया,बुल्का व हारादागकला पंचायत स्थित क्वॉरेंटाइन केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में क्वॉरेंटाइन केंद्रों पर सभी आवश्यक सामग्री जैसे कि साबुन, पानी, मास्क, सैनिटाइजर, क्वॉरेंटाइन केंद्रों में साफ-सफाई आदि का जायजा लिया गया।
मौके पर
निदेशक, डीआरडीए द्वारा क्वॉरेंटाइन केंद्रों में उपस्थित लोगों को स्वच्छता, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करने की बात कही। उन्होंने क्वॉरेंटाइन केंद्र प्रभारी को निर्देश देते हुए कहा कि वे केंद्रों में उपस्थित लोगों के स्वास्थ्य पर कड़ी निगरानी रखें तथा किसी प्रकार का लक्षण नजर आने पर अपने वरीय को तत्काल सूचित करने का निर्देश दिया। साथ ही क्वॉरेंटाइन केंद्र में कार्यरत कर्मियों एवं क्वॉरेंटाइन व्यक्तियों को साफ-सफाई, मास्क, सैनिटाइजर, साबुन एवं सामाजिक दूरी का पालन करने का निर्देश दिया । विदित हो कि निदेशक डीआरडीए के द्वारा बुल्का एवं हारादाग कला स्थित CSP का भी निरीक्षण किया गया तथा वहां उपस्थित लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करने का निर्देश दिया.










टिप्पणियाँ