नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्...
नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्ध है ,यूट्यूब पर सब्सक्राइब जरुर करें और शेयर करना ना भूले पूरा देश कोरोना की चपेट में आ गया है. इसे लेकर सभी जगहों पर सख्ती से लॉकडाउन का पालन किया जा रहा है. झारखंड-यूपी बॉर्डर पर भारी संख्या में फोर्स तैनात किए गए हैं. यूपी के मिर्जापुर के आईजी पीयूष श्रीवास्तव ने अधिकारियों के साथ झारखंड और उत्तर प्रदेश की सीमा का निरीक्षण किया. गढ़वा: लॉकडाउन पार्ट टू को सफल बनाने के लिए यूपी के मिर्जापुर के आईजी पीयूष श्रीवास्तव, सोनभद्र एसपी आशीष श्रीवास्तव ने झारखंड और उत्तर प्रदेश की सीमा का निरीक्षण किया. इस दौरान आईजी ने पदाधिकारियों के 3 मई तक सीमा को पूरी तरह सील रखने का निर्देश दिया. आपको बता दें कि कोरोना महामारी से उत्तर प्रदेश ज्यादा
प्रभावित है. यूपी की सीमा को पूरी तरह लॉकडाउन करने के लिए बड़े पुलिस पदाधिकारियों को जिम्मेवारी सौंपी गई है. इसी के तहत आईजी ने झारखंड के नगर उंटारी और उत्तर प्रदेश के विंढमगंज शहर के बीच एनएच 75 पर स्थित अंतरराज्यीय सीमा का निरीक्षण किया. झारखंड-यूपी बॉर्डर पर भारी संख्या में फोर्स तैनात किए गए हैं. आईजी ने विंढमगंज के थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह को निर्देश देते हुए कहा कि रेलवे ट्रैक के रास्ते से भी झारखंड की ओर से किसी को यूपी में घूसने न दिया जाए. उन्होंने सीमा पर पूरी निगरानी करने और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया.

टिप्पणियाँ