नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उप...
 नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्ध है ,यूट्यूब पर सब्सक्राइब जरुर करें और शेयर करें गढ़वा : झारखंड भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि 2 दिन पहले ही गढ़वा जिला में कोरोना दस्तक दे चुका है। इससे हम सभी लोगों का कर्तव्य और भी बढ़ जाता है। हम सभी लोगों को इस महामारी से निपटने के लिए लॉक डाउन का अक्षरशः पालन करना चाहिए।
साथ ही साथ उन्होंने कहा कि राज्य में वैश्विक महामारी कोरोना से संघर्ष के दौरान सरकार गरीबों, मजदूरों, विद्यार्थियों एवं रोगियों के आंसू पूछने के बजाय तरह-तरह का कागजी ढोंग रचने में ही मशगूल है।
राज्य सरकार द्वारा राज्य/जिला के बाहर फंसे हुए मजदूरों, विद्यार्थियों, रोगियों की सुध लेना तो दूर की बात है। राज्य के अंदर ही गरीबों के लिए संचालित सरकारी योजना में भी भारी पैमाने पर अनियमितता बरती जा रही है।
झारखंड सरकार द्वारा संचालित जन वितरण प्रणाली के अधिसंख्य राशन डीलर निर्भीक होकर सरेआम राज्य सरकार में अपनी पैठ बताते हुए बेखौफ तरीके से गरीबों का निवाला छीन रहे हैं। प्रशासन भी सिर्फ दिखावा करके कुछ दिनों के लिए
निलंबित करने का ढोंग रचती है। पुनः तोलमोल कर/ राज्य सरकार के दबाव में निलंबित डीलर को बहाल कर सरकार की कठपुतली होने का प्रमाण देती है।
वैसे ही मुख्यमंत्री दीदी किचन योजना का हश्र आज गांव के लोगों से संपर्क करने पर पता चलता है कि चंद लोग ही दीदी किचन योजना के नाम पर गरीबों का निवाला बेखौफ होकर हड़पने का काम कर रहे हैं। उनकी यह निर्भीकता ऊपर के जिम्मेदार लोगों की संलिप्तता बताने के लिए काफी है। इस बात की पुष्टि राज्य के शिक्षा मंत्री ने भी अपने क्षेत्र में संचालित दीदी किचन योजना को कागजी खानापूर्ति बताकर करने का काम किया है।
पूर्व विधायक ने कहा कि आज सबको पता है कि गढ़वा जिला के ग्रामीण क्षेत्रों को तो सैनिटाइज किया ही नहीं गया है। शहरों में भी सैनिटाइजेशन के नाम पर खानापूर्ति ही किया जा रहा है। इसी तरह राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाएं महज खानापूर्ति बनकर रह गई हैं।
उन्होंने राज्य सरकार से अनुरोध करते हुए कहा है कि झारखंड सरकार गरीबों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ ना करे, साथ ही साथ गरीबों के लिए संचालित सभी योजनाएं इमानदारी पूर्वक धरातल पर उतारे।
![]() |
| पूर्व विधायक एस एन तीवारी |















टिप्पणियाँ