नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्...
नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्ध है ,यूट्यूब पर सब्सक्राइब जरुर करें और शेयर करना ना भूलें
गढ़वा : लॉकडाउन में लोगों का हौसला बढ़ाने में हर कोई अपना अपना योगदान दे रहा है। घर में रहने के दौरान लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े इसको लेकर गढ़वा शहर के युवाओं की टोली महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। रतन केशरी के नेतृत्व में युवाओं की टोली घूम घूमकर गरीब एवं जरूरतमंदों की मदद कर रही है। इस टोली से जुड़े युवा लॉकडाउन के साथ ही सक्रिय हैं तथा लोगों के घरों तक खाद्य सामग्री व अन्य सामान पहुंचा रहें
हैं। बुधवार को इस टीम के सदस्यों ने सोनपुरवा, ऊंचरी, जोबरईया, रांकी मोहल्ला आदि का भ्रमण किया तथा लोगों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया। इनके द्वारा लागों को चावल, दाल, आलू, प्याज, साबुन,मिर्च, मास्क समेत अन्य सामान उपलब्ध कराया जा रहा है। ताकि लोग घरों रहे तथा कोरोना की जंग में किसी को किसी प्रकार की परेशानी भी नहीं हो। इस संबंध में रतन केशरी ने बताया कि आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। हम लोगों की मदद के लिए हमेशा तैयार हैं। युवाओं की टोली में संतोष कमलापुरी, संतोष कश्यप, उमेश कश्यप, लोकेश केशरी, मनीष कमलापुरी, सन्नी गोंड, जय प्रकाश तिवारी, शंकर सोनी, निरंजन गुप्ता, संजय केशरी आदि के नाम शामिल हैं।

टिप्पणियाँ