नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्...
नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्ध है ,यूट्यूब पर सब्सक्राइब जरुर करें और शेयर करना ना भूले
गढ़वा : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह गढ़वा रंका विधानसभा के पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने आपदा प्रबंधन मद से झारखंड को मिले रु 284 करोड़ की राशि के लिए केंद्र सरकार के प्रति आभार प्रकट किया। श्री तिवारी ने कहा कि राज्य सरकार कोरोना महामारी से निपटने के लिए केंद्र से मिले पैसे का शत-प्रतिशत सदुपयोग करे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार वैश्विक महामारी कोरोना से लड़ने के बजाय केंद्र सरकार पर अनदेखी का आरोप लगा रही है, जो निराधार है। श्री तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य को जो 284 करोड़ की सहायता राशि दी है। उस राशि से राज्य सरकार राज्य में चलाए जा रहे राहत कार्यों में तेजी लाए और राज्य वासियों को इस संकट की घड़ी में बेहतर सुविधा मुहैया कराए। पूर्व विधायक ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान राज्य का हर वर्ग परेशान है। लोगों के सामने कई समस्याएं उत्पन्न हुई हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से श्री मोदी की तरह बड़ा दिल दिखाते हुए मुख्यमंत्री के चुनावी वादे को पूरा करने की मांग की ताकि राज्य वासियों को इस विकट घड़ी में राहत दिया जा सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अपने चुनावी वादे को अमल में लाएं और अविलंब राज्य के ग्रेजुएट बेरोजगारों को प्रति महीना 5 हज़ार की दर से, पोस्टग्रेजुएट बेरोजगारों को
प्रति महीना 7 हज़ार की दर से, सभी प्रकार की पेंशन की राशि 3 हज़ार महीना के साथ-साथ राज्य के अल्प मानदेय भोगियों यथा पारा शिक्षक, सेविका-सहायिका, बीआरपी, सीआरपी, गृह रक्षा वाहिनी एवं अन्य तमाम अनुबंध कर्मियों को दुगना वेतन का तत्काल भुगतान किया जाए ,ताकि उपरोक्त वर्णित लोग इस महामारी से निपटने में सक्षम हो सकें।
पूर्व विधायक ने किसानों के प्रति भी चिंता जाहिर करते हुए कहा कि आज हमारे अन्नदाता दोहरी मार झेल रहे हैं। किसानों की फसलें खेत में खड़ी हैं। वे उसे काट नहीं पा रहे हैं, जिसके कारण उनका फसल बर्बाद हो रहा है। उनकी सब्जियां बिक नहीं रही है। जो सबको भोजन कराता है, आज वह खुद भोजन के लिए दर-दर भटक रहा है। उन्होंने राज्य सरकार से किसानों को अविलंब प्रति एकड़ 5 हज़ार रुपए का भुगतान और तमाम तरह के कृषि लोन को तत्काल माफ करने करने की मांग की।
श्री तिवारी ने कहा कि ऐसी सूचना मिल रही है कि राज्य के कई अस्पतालों में कार्यरत होमगार्ड के जवानों को ड्यूटी से हटा दिया गया है ,जिसके कारण उनके सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार तत्काल होमगार्ड के जवानों को पुनः ड्यूटी पर पदस्थापित करें, ताकि वह अपने परिवार का भरण पोषण करने में सक्षम हो सकें।
पूर्व विधायक ने राज्य वासियों से पुनः अपील की है कि सभी लोग अपने अपने घरों में रहें, बेवजह बाहर ना निकलें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, जिससे लोग स्वस्थ रहें और सुरक्षित रहें, ताकि इस महामारी को परास्त करके पुनः जनजीवन को सामान्य किया जा सके।
गढ़वा : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह गढ़वा रंका विधानसभा के पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने आपदा प्रबंधन मद से झारखंड को मिले रु 284 करोड़ की राशि के लिए केंद्र सरकार के प्रति आभार प्रकट किया। श्री तिवारी ने कहा कि राज्य सरकार कोरोना महामारी से निपटने के लिए केंद्र से मिले पैसे का शत-प्रतिशत सदुपयोग करे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार वैश्विक महामारी कोरोना से लड़ने के बजाय केंद्र सरकार पर अनदेखी का आरोप लगा रही है, जो निराधार है। श्री तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य को जो 284 करोड़ की सहायता राशि दी है। उस राशि से राज्य सरकार राज्य में चलाए जा रहे राहत कार्यों में तेजी लाए और राज्य वासियों को इस संकट की घड़ी में बेहतर सुविधा मुहैया कराए। पूर्व विधायक ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान राज्य का हर वर्ग परेशान है। लोगों के सामने कई समस्याएं उत्पन्न हुई हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से श्री मोदी की तरह बड़ा दिल दिखाते हुए मुख्यमंत्री के चुनावी वादे को पूरा करने की मांग की ताकि राज्य वासियों को इस विकट घड़ी में राहत दिया जा सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अपने चुनावी वादे को अमल में लाएं और अविलंब राज्य के ग्रेजुएट बेरोजगारों को प्रति महीना 5 हज़ार की दर से, पोस्टग्रेजुएट बेरोजगारों को
![]() |
| पूर्व विधायक एस एन तीवारी |

टिप्पणियाँ