नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्...
नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्ध है ,यूट्यूब पर सब्सक्राइब जरुर करें और शेयर करना ना भूले
गढ़वा : कोवीड- 19 के तहत जिले के विभिन्न प्रखंडों में क्वॉरेंटाइन केंद्र का निर्माण किया गया है। उप विकास आयुक्त नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा डंडई प्रखंड अंतर्गत बनाए गए विभिन्न क्वॉरेंटाइन केंद्र का रविवार कों उक्त केंद्रों में भोजन, बेड बिस्तर, साफ सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। उच्च विद्यालय जरही में बनाये गए सरकारी क्वारंटिन केंद्र का भी निरीक्षण किया गया। उक्त क्वॉरेंटाइन केंद्र पर कुल व्यक्तियों की संख्या 19 पाई गई। सभी व्यक्ति दूसरे राज्यों से चलकर आए हैं, जिन्हें सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से क्वॉरेंटाइन किया गया है। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सभी व्यक्ति मास्क लगाकर हैं तथा साफ-सफाई एवं भोजन की व्यवस्था अच्छी पाई गई। क्वारंटिन केंद्र के दो कमरों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं पाया गया ,जिसमें व्यक्तियों को एक दूसरे के नजदीक देखा गया। मौके पर उपस्थित जिला शिक्षा पदाधिकारी राम प्रसाद मंडल को उप विकास आयुक्त के द्वारा क्वारन्टीन केंद्र की शेष दो अन्य कमरों को खुलवाने का निर्देश दिया गया तथा यह भी कहा गया कि एक कमरे में 4 व्यक्ति से अधिक लोगों को क्वारन्टीन नहीं किया जाए। पंचायत सचिवालय तसरार में बनाए गए क्वॉरेंटाइन केंद्र का निरीक्षण किया गया। केंद्र में क्वारन्टीन किए गए कुल व्यक्तियों की संख्या 21 पाई गई। निरीक्षण में पाया गया कि सभी व्यक्ति मास्क का उपयोग नहीं कर रहे हैं। मौके पर उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी डंडई सोमा उरांव को निर्देश दिया गया कि अविलंब लोगों के लिए मास्क की व्यवस्था कराई जाए। केंद्र के हॉल में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए नहीं पाया गया .जहां पर 16 व्यक्तियों को रखा गया था। उप विकास आयुक्त द्वारा संबंधित केंद्र के केयरटेकर को निर्देश दिया गया कि केंद्र में शेष अन्य कमरों को खोल कर लोगों को क्वारन्टीन किया जाए ताकि सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन हो सके एवं कोविड-19 के प्रसार को रोका जा सके। उक्त केंद्र में शौचालय को गंदा पाया गया। क्वारन्टीनो ने उप विकास आयुक्त से कहा कि शौचालय गंदा होने के कारण वे इसका उपयोग नहीं कर पाते हैं। उप विकास आयुक्त गढ़वा द्वारा केंद्र प्रभारी को अविलंब शौचालय की साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही कमरों के खिड़की दरवाजा आदि को सैनिटाइज करने का निर्देश दिया गया। राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय लवाही कला में बनाया गया क्वॉरेंटाइन केंद्र का निरीक्षण किया गया, जिसमें कुल व्यक्तियों की संख्या 22 पाई गई। सभी व्यक्तियों के द्वारा मास्क नहीं लगाया गया था। शौचालय की साफ सफाई नहीं होने के कारण लोग शौचालय का उपयोग नहीं कर रहे थे। उक्त केंद्र में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पाया गया, परंतु केंद्र में साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक नहीं पाई गई। क्वारंटिनो ने केंद्र में साबुन एवं डिटर्जेंट आदि की कमी बताई। मौके पर उपस्थित केंद्र प्रभारी मुखिया एवं प्रखंड समन्वयक को केंद्र की साफ सफाई कराते हुए साबुन एवं डिटर्जेंट की व्यवस्था कराने को कहा गया। साथ ही केंद्र के खिड़की दरवाजे एवं नाली को सेनीटाइज करने एवं ब्लीचिंग
पाउडर का छिड़काव करने का निर्देश दिया गया। राजकीय मध्य विद्यालय रारो में बनाया गया क्वॉरेंटाइन केंद्र का निरीक्षण किया गया, जिसमें सभी व्यवस्थाएं ठीक-ठाक पाई गई। शौचालय भी कार्यरत था। केंद्र में एक कमरे में 6 व्यक्ति पाए गये, जिस पर उप विकास आयुक्त गढ़वा श्री लकड़ा द्वारा दो व्यक्तियों को किसी अन्य कमरे में शिफ्ट करने का निर्देश दिया गया। किसान उच्च विद्यालय डंडई में बनाए गए क्वॉरेंटाइन केंद्र का निरीक्षण किया गया ,जिसके फलस्वरूप पाया गया कि केंद्र में कुल 38 लोगों को क्वारन्टीन किया गया है ,परंतु एक कमरे में 10 से 12 व्यक्तियों को रखा गया था। ऐसा देखकर उप विकास आयुक्त द्वारा सोशल डिस्टेनसिंग के निहित निर्देशों के अनुरूप अन्य व्यक्तियों को अलग-अलग कमरे में रखने का निर्देश दिया गया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय सोनेहारा में बनाए गए कोरेंटिन केंद्र का निरीक्षण किया गया ,जिसमें कुल व्यक्तियों की संख्या 35 पाई गई। इस केंद्र में सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से ठीक-ठाक पाए गए। विभिन्न क्वॉरेंटाइन केंद्रों का निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सभी केंद्रों के द्वारा पंजी का संधारण किया जा रहा है। सभी केंद्र प्रभारी को निर्देश दिया गया कि पंजी का संधारण करते हुए स्वयं इसे स्वास्थ्य टीम के द्वारा जांच कराएंगे। निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त के द्वारा उपरोक्त सभी केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, बेड बिस्तर, गद्दा, साबुन, पानी, मास्क एवं सैनिटाइजर आदि की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। उपरोक्त सभी केंद्रों पर प्रतिदिन ब्लीचिंग पाउडर के घोल से छिड़काव करने का निर्देश दिया गया। ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव हेतु स्प्रे मशीन की व्यवस्था कृषक मित्र के माध्यम से करने का निर्देश दिया गया। जिला शिक्षा अधीक्षक अखिलेश कुमार चौधरी को निर्देश दिया गया कि भोजन करने हेतु जिन केंद्रों पर थर्माकोल की प्लेट उपयोग किए जा रहे हैं, वहां स्कूल में उपयोग में आने वाले बर्तन को क्वारन्टीन केंद्र में संचालित रसोईघर के लिए उपयोग में लाएं। केंद्र पर किसी भी प्रकार की समस्या होने पर इंसीडेंट कमांड के व्हाट्सएप ग्रुप में सूचना देने हेतु केंद्र प्रभारी को निर्देश दिया गया। साथ ही क्वारन्टीन किए गए किसी भी व्यक्तियों में कोविड-19 के लक्षण पाए जाने पर तत्काल इसकी सूचना देने का निर्देश दिया गया। लोगों को उचित दूरी बनाकर रहने एवं लॉक डाउन का पालन करने की बात कही गई।

टिप्पणियाँ