नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्...
नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्ध है ,यूट्यूब पर सब्सक्राइब जरुर करें और शेयर करें
गढ़वा : मदरसा तब्लिगुल इस्लाम के सदर सह समाजसेवी डॉ यासीन अंसारी ने अपील करते हुए कहा कि 25 अप्रैल से रमजान शरीफ का पवित्र महीना शुरू हो रहा है। जैसा कि आप जानते हैं कि इस वक्त पूरी दुनिया लाइलाज बीमारी कोरोना से जूझ रही है और हमारे देश में भी इससे बचने का एकमात्र उपाय लॉक डाउन है, जिसकी अवधि बढ़ा दी गई है। जिसमें माहे रमजान का भी कुछ हिस्सा आ रहा है. अतः इस संबंध में गढ़वा वासियों के मुसलमानों से अपील करता हूं कि लोग डाउन की अवधि में तथा अवधि समाप्ति के बाद भी सरकार द्वारा स्वास्थ्य विभाग द्वारा
और डब्ल्यूएचओ द्वारा जारी एडवाइजरी के पूर्ण रूपेण पालन करने को सुनिश्चित बनावे तथा प्रशासन को पूरा सहयोग प्रदान करें ।सोशल डिस्टेंस का पालन हर हाल में जारी रखें। किसी भी प्रकार की गैदरिंग से बचें ।रमजान शरीफ में इबादत के संबंध में मफ़्तियानेदीन के द्वारा पैगाम जारी किया गया है .उसके मुताबिक अपने अपने घरों पर रहते हुए इबादत के अमल को अंजाम दे।
प्रशासन की तरफ से जितने लोगों को मस्जिद में नमाज पढ़ने की इजाजत हो (इमाम, मोअज्जीन और मस्जिद में काम करने वाले) उतने लोग ही पांच वक्त की नमाज व तरावीह मस्जिद में अदा करें .बाकी लोग अपने-अपने घरों में ही पढ़ें ।मस्जिदों में भीड़ लगाकर अपने को खतरे में ना डालें।
कोविड-19 की इस महामारी की संकट की घड़ी में प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों का पालन करें। रमजान शरीफ के पवित्र महीने में अल्लाह से दुआ करते रहें कि मानव जाति पर आए इस संकट से निजात मिले.
गढ़वा : मदरसा तब्लिगुल इस्लाम के सदर सह समाजसेवी डॉ यासीन अंसारी ने अपील करते हुए कहा कि 25 अप्रैल से रमजान शरीफ का पवित्र महीना शुरू हो रहा है। जैसा कि आप जानते हैं कि इस वक्त पूरी दुनिया लाइलाज बीमारी कोरोना से जूझ रही है और हमारे देश में भी इससे बचने का एकमात्र उपाय लॉक डाउन है, जिसकी अवधि बढ़ा दी गई है। जिसमें माहे रमजान का भी कुछ हिस्सा आ रहा है. अतः इस संबंध में गढ़वा वासियों के मुसलमानों से अपील करता हूं कि लोग डाउन की अवधि में तथा अवधि समाप्ति के बाद भी सरकार द्वारा स्वास्थ्य विभाग द्वारा
![]() |
| मदरसा तब्लिगुल इस्लाम के सदर सह समाजसेवी डॉ यासीन अंसारी |

टिप्पणियाँ