नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्...
नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्ध है ,यूट्यूब पर सब्सक्राइब जरुर करें और शेयर करना ना भूले गढ़वा: जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति के अध्यक्ष अलखनाथ पांडेय ने समन्वय समिति के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ गुरुवार कों वीडियो कांफ्रेंसिंग के द्वारा बैठक आयोजित किया। बैठक में विश्व महामारी के रूप में फैला कोरोना से बचाव के लिए विशेष सतर्कता बरतने एवं सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के साथ-साथ जरूरतमंदों की सहायता पर विचार विमर्श किया गया। अचानक लाकडाउन होने के कारण विद्यालयों में फरवरी, मार्च का फीस नहीं मिलने के कारण शिक्षकों एवं कर्मचारियों का वेतन भुगतान में समस्या उत्पन्न हो गई है। जिसे लेकर सभी विद्यालय प्रबंधकों द्वारा कर्मचारियों के वेतन भुगतान लंबित रहने पर चिंता व्यक्त की। साथ ही अभिभावकों से अपील किया गया कि वे मार्च तक का फी विद्यालय के अकाउंट में जमा जमा करावें
ताकि शिक्षकों एवं कर्मचारियों का भुगतान किया जा सके। कोरोना महामारी में बन्दी से पठन-पाठन में हुए नुकसान की भरपाई गर्मी की छुट्टियों एवं अन्य अवकाश में समायोजित कर पूरा कर दिया जाएगा। इसलिए अभिभावकों को ज्यादा चिंता की आवश्यकता नहीं है। अध्यक्ष ने कहा कि इस बन्दी में विद्यालय द्वारा ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था की गई है। उन्होंने अभिभावकों से अपील किया कि जो लोग अभी तक विद्यालय के पोर्टल पर रजिस्टर नहीं हुए हैं,वे ऑनलाइन मोड के द्वारा अपने बच्चे की पढ़ाई के लिए रजिस्टर करा लें। बच्चों को पढ़ाना और घर पर होमवर्क कराना सुनिश्चित करेंगे। जिला पब्लिक स्कूल समिति ने यह निर्णय लिया है कि लाकडाऊन में जरूरतमंद को राहत सामग्री का वितरण किया जाएगा। इसके लिए सभी सदस्य अपने स्तर से तैयारी शुरू कर देंगे,क्योंकि इसमें सभी का सहयोग अपेक्षित है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में समिति के उपाध्यक्ष सुशील कुमार केसरी, सिस्टर रोशना, सचिव एम पी केसरी, कोषाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, संजय सोनी, चंद्रभूषण सिन्हा, प्रदीप दुबे, अनिल विश्वकर्मा, कमलेश दुबे, संजय कुमार ने भाग लिया।

टिप्पणियाँ