नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उप...
 नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्ध है ,यूट्यूब पर सब्सक्राइब जरुर करें और शेयर करें गढ़वा : डॉक्टर के यहाँ जाने से बचें, किन्तु यदि जाना पड़ ही जाय, तो डॉक्टर के यहाँ जाने से पहले बरतें सावधानियाँ. 1- जितना हो सके कम से कम लोग जाये। अधिक से अधिक 1 या 2...
2- बहुत ज़रूरी होने पर ही डॉक्टर के यहाँ जाये क्योंकि वहाँ कोरोना होने की सम्भावना ज़्यादा है।
3- सम्भव हो तो नहा कर जाये, अपना सैनेटाईजर भी साथ लेकर जा सकते है।
4- जाने वाले सभी लोग मास्क अवश्य पहन कर जाये सम्भव हो तो दस्ताने भी पहन सकते है।
5- अगर पुराने पेपर ले जा रहे हो तो उनको सैनेटाईज करके लेकर जाये। डॉक्टर को अपने पुराने पेपर्स पकडाने से बचें।
6- जहां तक सम्भव हो डॉक्टर के यहाँ कोई सामान ना छुऐ, ना ही बैठे।
7- सबसे बढ़िया इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट है। खुल्ले पैसे भी लेकर जाये ताकि पैसे वापस लेने का झंझट ना हो।
8- अपॉइंटमेंट लेकर जाये तो बेहतर। परन्तु ज़बरदस्ती
अपॉइंटमेंट न लें।
9- कम समय में एक ही बार में अपनी सभी बात कहे।डॉक्टर पर छूकर देखने के लिये दबाव ना डाले।
10- अनावश्यक रूप से भर्ती ना हो। डॉक्टर से भी कहे कि बहुत ज़रूरी हो तो ही भर्ती करे।
11- अस्पताल में मरीज़ों, स्टाफ़, डॉक्टर से 5-6 फ़िट की दूरी बना कर रक्खे।
12- अस्पताल या क्लिनिक में जगह कम है तो बाहर सड़क पर दूरी बनाकर इंतज़ार करे।
13- झोलाछाप या फ़र्ज़ी डाक्टरों से बचे। इनसे बहुत ज़्यादा बेहतर है कि डिग्री धारक डॉक्टर से फ़ोन पर ही परामर्श ले ले। टेलीकंसल्टेशन तत्काल वैध है तो उसकी सहायता लें।
14- खून की जाँचे, अल्ट्रासाउंड, एक्स रे, सी० टी० स्कैन, एम आर आई करवाने के लिये उतावलापन ना दिखाए अगर टल सकता है तो टाल दें।
15- अस्पताल में कोई भर्ती हो तो उसे देखने ना जाये।
16- कहीं बाहर जाने के लिये झूठी बीमारी या डॉक्टर के नाम या एम्बुलेंस का इस्तेमाल ना करे। हो सकता है की आप कोरोना से ग्रसित हो जाएँ या पुलिस परेशान होकर वास्तविक मरीज़ को भी बाहर निकलने से रोक दे।
17- चूँकि कोरोना का अभी कोई इलाज नहीं है। तो पूरी सावधानी बरतें कि ये आपको ना हो। इसलिए जहां तक संभव हो घर में ही रहे। गढ़वा : अखिल भारतीय चिकित्सक संघ गढ़वा इकाई के द्वारा इस विषम परिस्थिति में आम जनता के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए, टेलीकंसल्टेशन , अर्थात फोन के माध्यम से अपने रोग के बारे में चिकित्सीय परामर्श की सुविधा उपलब्ध करा रहा है.
विभिन्न प्रकार के रोगों के लिए अलग अलग विभाग के चिकित्सकों से अपने रोग के बारे में एवं उसके उपचार के लिए परामर्श ले सकते हैं.उक्त जानकारी आइएमए के सचिव डॉ निशांत सिंह ने शनिवार कों दिया .उन्होंने बताया कि
टेलीकंसल्टेशन, पूर्णतया निशुल्क सेवा है,जो
प्रातः 10:00 बजे से 1:00 बजे तक आप इसका लाभ उठा सकते हैं.
जब तक लॉक डाउन की स्थिति सामान्य नहीं होती है, तब तक यह सेवा उपलब्ध रहेगी.
किसी भी मरीज की स्थिति सीरियस होने पर तुरंत अस्पताल लेकर आएं.
सभी अस्पतालों में, आकस्मिक सेवा उपलब्ध है.लेकिन
बेवजह घरों से बाहर ना निकले, मास्क का प्रयोग करें, सामाजिक दूरियां बनाए रखें और स्वस्थ रहें. अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें :
सर्जरी (शल्य चिकित्सा) विभाग:
1. डॉ कुमार निशांत सिंह: 9939814055,
2. डॉ सुमित: 7979895518.
मेडिसिन विभाग (जनरल फिजीशियन)
1. डॉक्टर ए के सिंह: 9470369300,
2. डॉ अरशद अंसारी: 9006668685,
3. डॉ विजय तिवारी: 9155315399.
शिशु रोग विभाग
1. डॉक्टर आलोक तिवारी: 8084342070,
2. डॉ विजय कुमार भारती: 9097421242.
स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग
1. डॉक्टर उमेश्वरी कुमारी: 9199963915,
2. डॉ नीतू सिंह: 9939813838.
नेत्र रोग विशेषज्ञ
1. डॉक्टर पूर्णेन्दु विमल: 7541805522.
हड्डी एवं नस रोग विभाग
1. डॉ कन्हैया सिंह: 7261808350.
दंत चिकित्सक
1. डॉक्टर यूएन वर्णवाल: 7004258455.
![]() |
| आई एम ए सचिव डॉ निशांत सिंह |














टिप्पणियाँ