नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्...
नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्ध है ,यूट्यूब पर सब्सक्राइब जरुर करें और शेयर करें गढ़वा : बैजनाथ तिवारी मेमोरियल ट्रस्ट के अंतर्गत संचालित बीएनटी संत मैरी विद्यालय के निदेशक उमाकांत तिवारी के द्वारा शनिवार कों शहर के सोनपुरवा और तिवारी रेस्ट हाउस के समीप विभिन्न स्थानों पर जरूरतमंद लोगों के बीच खाद्य सामग्री ,बिस्किट पैकेट आदि का वितरण किया गया. वितरण स्थल पर सोशल डिस्टेंसिंग और साफ-सफाई की जानकारी दी गई.मौके पर श्री तिवारी ने बताया कि कि ट्रस्ट के द्वारा अपने क्षेत्र में जहां तक संभव हो
सके, जरूरतमंदों को छोटी-छोटी सहायता प्रदान करके भी कोरोना महामारी के विषम परिस्थिति में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का प्रयास करेंगे वही बीएनटी संत मैरी के प्राचार्य अमित कुमार तिवारी के द्वारा लोगों से लॉक डाउन के नियमों का सशक्त रूप से पालन करने का अपील किया गया. साथ ही कोरोना महामारी के बारे में बताते हुए लोगों को उसके रोकथाम के लिए की जाने वाली सतर्कता की जानकारी दी और किसी भी गांव और कस्बे में बिना जरूरत के लोगों के एकत्रित ना होने का सुझाव दिया। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ दिनों के धर्य और अनुशासन से हम सब इस संकटकाल से उभर सकते हैं । इस पुनीत कार्य में विद्यालय कर्मचारी रमाकांत प्रसाद , ज्योति कुमारी , पीयूष तिवारी एवं ज्वाला तिवारी के सहयोग से वितरण स्थल पर सामाजिक दूरी बनाए रखने में सहयोग प्रदान किया गया ।

टिप्पणियाँ