नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्...
नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्ध है ,यूट्यूब पर सब्सक्राइब जरुर करें और शेयर करना ना भूले गढ़वा : झालसा के तत्वाधान एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश योगेश्वर मणि के निर्देश पर दिनांक शुक्रवार को गढ़वा सिविल कोर्ट परिसर में दिहाड़ी मजदूरों के बीच अनाज का वितरण किया गया।बता दें कि यह दिहाड़ी मजदूर उनमें से हैं, जो प्रशासन के मदद से छूट गए हैं।श्री मणि ने जानकारी देते हुए कहा कि लोक डाउन के कारण सबसे ज्यादा जो प्रभावित हुए हैं ,वह ऐसे दिहाड़ी मजदूर हैं ,जो प्रतिदिन कमा कर खाने वाले हैं और ऐसे मजदूरों तक हर तरह की सुविधा सरकार की ओर से नहीं पहुंच पाती है। ऐसी परिस्थिति में ऐसे लोग सरकार की मदद से वंचित हो गए हैं। ऐसे लोगों को भोजन एवं अनाज पहुंचाना सब का कर्तव्य हो गया है ,ताकि वह अपने परिवार के साथ लोक डाउन की स्थिति में घर पर सुचारू रूप से अपने भोजन की व्यवस्था कर सकें ।ऐसे लोगों के बीच भोजन एवं अनाज की उपलब्धता बनाने के लिए जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार योगेश्वर मणि ने सिविल कोर्ट व्यवहार न्यायालय की ओर से सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी गढ़वा ,प्रभारी न्यायाधीश गढ़वा एवं आर के एल गुप्ता न्यायिक दंडाधिकारी गढ़वा को प्रतिनियुक्त किया है, कि ऐसे दिहाड़ी मजदूर एवं जरूरतमंद लोगों के बीच जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से वितरित की जाने वाली सहायता सामग्री सभी जरुरत मन्द लोगों तक सही तरीके से पहुंच सके । आज व्यवहार व्यवहार न्यायालय परिसर के आसपास के दिहाड़ी मजदूरों के बीच अनाज का वितरण भी श्री मणि के निर्देश पर किया गया ,जिसमें मुख्य रूप से सिंधु नाथ लामाये सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार, प्रभारी
न्यायाधीश अभिषेक श्रीवास्तव एवं आर के एल गुप्ता न्यायिक दंडाधिकारी के साथ झालसा के प्रमोद दुबे भी रहे । अनाज के बंटवारे के क्रम में दिहाड़ी मजदूरों को यह भी बताया गया कि किस तरह से वह सोशल डिस्टेंस बना कर रहें, इसका पालन करें, ताकि गढ़वा जिला में कोई भी कोरोना से संक्रमित ना रहे एव यह जिला ही नहीं पूरा राज्य और देस भी सुरक्षित कोरोना से सुरक्षित रहे।बता दें कि बीते बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार गढ़वा के तत्वधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार गढ़वा योगेश्वर मणि के निर्देश पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार गढ़वा सिन्धु नाथ लामाये एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अमित कुमार वैस ने कोरोना महामारी के कारण पूर्ण रूप से लॉक डाउन की स्थिति में गढ़वा प्रखंड के कल्याणपुर गांव के मुसहरी टोला में असहाय एवं गरीब लोगों के बीच चावल चूड़ा एवं बिस्किट आदि का वितरण किया । वहीँ दूसरी ओर
उक्त अवसर पर गढ़वा थाना में चलाए जा रहे भोजनालय कार्यक्रम के लिए चावल एवं दाल की आपूर्ति भी डीएलएस गढ़वा की ओर से किया गया, ताकि गरीब असहाय भूखे एवं अन्य राहगीरों को सुगमता से भोजन उपलब्ध कराया जा सके। जिला विधिक सेवा प्राधिकार गढ़वा की ओर से लोक डाउन के बाद से ही प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर इस तरह के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, जिससे जिला विधिक सेवा प्राधिकार गढ़वा की ओर से ज्यादा से ज्यादा गरीब एवं असहाय लोगों को भोजन एवं अन्य प्रकार की सहायता प्राप्त कराई जा सके । जिले में सभी लोगों के भोजन की सुनिश्चित व्यवस्था एवं अन्य प्रकार की सहायता हेतु पूर्व में ही सभी पीएलबी को सूचित किया जा चुका है ,ताकि समय पर ऐसे लोगों की पहचान की जा सके। आज के इस कार्यक्रम को पीएलबी कृष्णानंद दुबे एवं डीएलएसए सहायक प्रमोद दुबे ने भी अपना सहयोग प्रदान किया.











टिप्पणियाँ