नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उ...
नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्ध है ,यूट्यूब पर सब्सक्राइब जरुर करें और शेयर करना ना भूलें गढ़वा : कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कमर कस लिया है। कोरोना को भगाने के लिए मंत्री ने खुद कमान संभाल लिया है। संपूर्ण गढ़वा को सैनिटाईज किया जा रहा है। साथ ही चलंत दाल भात केंद्र के माध्यम से लोगों को घर तक गर्म भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए मंत्री श्री ठाकुर ने बताया कि संक्रमण रोकने के लिए गढ़वा शहरी क्षेत्र सहित संपूर्ण गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक प्रखंड को सैनिटाइज करने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। यह कार्य दो चरण में किया जाएगा। पहले चरण में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया जाएगा। दूसरे चरण में हाइपोक्लोराइट का छिड़काव कराया जाएगा। इस कार्य के लिए मंत्री ने ग्रासिम इंडस्ट्रीज से ब्लीचिंग
पाउडर मंगवा लिया है तथा गढ़वा शहर सहित सारे प्रखंडों में भेज दिया गया है, जबकि अग्निशामक वाहन में हाइपो क्लोराइट का घोल भर कर संपूर्ण गढ़वा क्षेत्र में छिड़काव का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में झामुमो कार्यकर्ता ग्रामीणों को गमछा, मास्क, सैनिटाइजर एवं साबुन का वितरण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी कार्यों के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पुरी तरह से पालन किया जा रहा है। मंत्री श्री ठाकुर ने बताया कि गढ़वा के मंझियाव मोड़ पर दाल भात केंद्र प्रारंभ करा दिया गया है। साथ ही चलंत दाल भात केंद्र में प्रारंभ किया गया है। इससे लोगों को घर तक गर्म खाना पहुंचाया जाएगा। मंत्री ने कहा कि जिले के पदाधिकारियों को जिले भर में सभी दाल भात केन्द्र को चालू करने का निर्देश दिया गया है। यदि किसी भी प्रखंड में कोई भी दाल भात केंद्र बंद पाया गया, तो संबंधित बीडीओ पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही मंत्री ने सदर अस्पताल के अंदर संचालित दाल भात केंद्र को बाहर की ओर स्थानांतरित में करने का भी निर्देश दिया है,ताकि ज्यादा लोग इसका लाभ उठा सकें। उन्होंने गढ़वा वासियों से लॉक डाउन का अनुपालन करने एवं सोशल डिस्टेंस बनाए रखने की अपील किया है।

टिप्पणियाँ