नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्...
नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्ध है ,यूट्यूब पर सब्सक्राइब जरुर करें और शेयर करना ना भूले गढ़वा : जायन्ट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा द्वारा लगातार तीसरे दिन सिरहे ग्राम में रविवार कों लगभग 75 जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच जायन्ट्स आहार का वितरण ग्रुप अध्यक्ष मनोज केशरी रूपा गंजी के नेतृत्व में किया गया। ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए जायन्ट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा के अध्यक्ष मनोज केशरी ने कहा कि जायन्ट्स ग्रुप अपने संसाधनों से जरूरत मंदों के हर समय मदद को तैयार रहता है और आगे भी रहेगा। आज इसी के तहत सभी के बीच मदद के लिए आये हैं।जायन्ट्स गढ़वा के फाउंडर अध्यक्ष अलख नाथ पांडेय ने कहा कि कोरोना से बचने के लिए घर से बाहर न निकलें ।तभी इस महामारी से बचा जा सकता है।साथ ही साफ सफाई का पूरा ध्यान रखें ।यह बीमारी एक दूसरे से पटने वाली है। अगर किसी को यह बीमारी है और आप उससे मिलते जुलते हैं, तो आपको भी बीमारी हो जाएगी।इसलिए हर हाल में सोशल डिस्टेंस बनाना जरूरी है।
जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन सेन्ट्रल कमेटी के सदस्य
अजयकांत पाठक ने कहा कि यदि घर से बाहर निकलना पड़े तो मास्क या गमछा से अच्छी तरह मुँह ढांक के ही निकलें।गुनगुने पानी का सेवन करें और कम से कम आधा घंटा धूप में जरूर रहें। निवर्तमान अध्यक्ष एम पी केशरी ने कहा कि जब भी किसी से मिलें या जरूरत का सामान लेने के लिये बाहर निकलना पड़े तो घर आ कर साबुन से अच्छी तरह से दोनों हाथों को धोयें। गाँव मे कोई भी बाहरी या अंजान व्यक्ति आये ,तो उससे दूरी बनाते हुये पहले उसकी सूचना प्रशासन को दें। किसी भी व्यक्ति को खाँसी, बुखार के साथ श्वास लेने में दिक्कत हो तो सरकारी अस्पताल में जाकर अपना इलाज अवश्य कराए ।कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रुप के अध्यक्ष मनोज केशरी रूपा गंजी ने एवं संचालन फेडरेशन पदाधिकारी नन्द कुमार गुप्ता ने की .जबकि धन्यवाद ज्ञापन ग्रुप के कोषाध्यक्ष संतोष कुमार मेहता ने किया। इस मौके पर उपरोक्त पदाधिकारियों के अलावे जायन्ट्स आस्था के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण जायसवाल ,स्थानीय सहयोगी के रूप में राम स्वरूप कुशवाहा,अशोक कुशवाहा, रामलाल प्रसाद आदि मुख्य रूप से उपस्थिति थे।

टिप्पणियाँ