नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्...
नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्ध है ,यूट्यूब पर सब्सक्राइब जरुर करें और शेयर करना ना भूले
गढ़वा : जायन्ट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा द्वारा सोह पंचपडवा ग्राम में शुक्रवार कों लगभग 60 ग्रामीणों के बीच जायन्ट्स आहार का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में जायन्ट्स गढ़वा के अध्यक्ष मनोज केशरी ने लोगों से आपस में दूरी बना कर रहने का आह्वान करते हुये कहा कि जायन्ट्स ग्रुप द्वारा अपने संसाधनों से जरूरत मंदों के बीच हर मदद को तैयार रहता है। जायन्ट्स गढ़वा के फाउंडर अध्यक्ष अलख पांडेय ने कहा कि कोरोना से बचने के लिए घर से बाहर न निकलें, तभी इस महामारी से बचा जा सकता है, साथ ही साफ सफाई का पूरा ध्यान रखें एवं हर हाल में सोशल डिस्टेन्स बना कर रहें। जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन सेन्ट्रल कमेटी के सदस्य अजयकांत पाठक ने कहा कि यदि
घर से बाहर निकलना पड़े, तो मास्क या गमछा से अच्छी तरह मुँह ढक के निकले ।स्पेशल कमेटी के पूर्व सदस्य विजय केशरी ने भी कॅरोना से बचाओ के संबंध में ग्रामीणों को बताया।जायन्ट्स वेलफेयर फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष विनोद कमलापुरी, निवर्तमान अध्यक्ष एम पी केशरी एवं फेडरेशन पदाधिकारी नंदकुमार गुप्ता ने भी अपने संबोधन में लोगों से कॅरोना से बचने पर जोर डाला। वक्ताओं ने कहा कि जब भी किसी से मिलें या जरूरत का सामान लेने के लिये बाहर निकलना पड़े तो घर आ कर साबुन से अच्छी तरह दोनों हाथों को धोयें। गाँव मे कोई भी बाहरी या अंजान व्यक्ति आये तो उससे दूरी बनाते हुये पहले उसकी सूचना प्रशासन को दें. किसी भी व्यक्ति को खाँसी, बुखार के साथ श्वास लेने में दिक्कत हो तो सरकारी अस्पताल में जाकर अपना इलाज अवश्य कराएं। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रुप के अध्यक्ष मनोज केशरी रूपा गंजी ने एवं संचालन फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष विनोद कमलापुरी ने की .इस मौके पर उपरोक्त पदाधिकारियों के अलावें जायन्ट्स गढ़वा के निदेशक कमलेश गुप्ता ,जायन्ट्स आस्था के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण जायसवाल, स्थानीय सहयोगी के रूप में रविन्द्र यादव एवं रवि राउत मुख्य रूप से उपस्थिति थे.

टिप्पणियाँ