नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्...
नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्ध है ,यूट्यूब पर सब्सक्राइब जरुर करें और शेयर करना ना भूलें गढ़वा : वैश्विक आपदा कोरोना महामारी से निपटने क
लिए गढ़वा विधायक झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने अपने निजी फंड से रमकंडा प्रखंड के लिए 50 हजार रूपए की सहयोग राशि प्रदान किया है। शुक्रवार को झामुमो प्रखंड कार्यालय रमकंडा में पार्टी की आयोजित आपात बैठक में युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नितेश सिंह के माध्यम से प्रखंड कमेटी को यह राशि उपलब्ध कराई गई है। इस राशि के समुचित उपयोग के लिए एक कमेटी का भी गठन किया गया है। जानकारी देते हुए मंत्री श्री ठाकुर ने बताया कि वैसे जरूरतमंद गरीब जो सभी प्रकार के
सरकारी सहायता से वंचित रह गए हैं । उन्हें सहायता की सख्त आवश्यकता है। ऐसे लोगों को प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से चिन्हित कर उन्हें सहयोग प्रदान किया जाएगा। इस कमेटी में प्रखंड अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, सचिव विनोद यादव, कमलेश कुमार यादव, संजय कुमार , श्रवण प्रसाद कमलापुरी, डा. प्रकाश, राज किशोर यादव व सुदीन राम को शामिल किया गया है। मौके पर जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि मंत्री श्री ठाकुर अस्वस्थ होने के बावजूद दिन - रात राज्य के लोगों के साथ-साथ अपने विधानसभा के लोगों की परेशानी दूर करने के लिए प्रयासरत हैं। वे सभी जरूरतमंदों हर संभव मदद करने का प्रयास कर रहे हैं। बैठक में मुख्य रूप से उक्त सहित रंका प्रखंड अध्यक्ष आशीष गुप्ता, युवा मोर्चा जिला प्रवक्ता कार्तिक पांडेय मुखिया श्रवण प्रसाद कमलापुरी, बिराजपुर मुखिया विजय कुजुर, कमलेश कुमार यादव, जिला सचिव प्रसाद, प्रखंड सचिव विनोद यादव, पिंटू ठाकुर, रामू चंद्रवंशी आदि लोग उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ