नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्...
नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्ध है ,यूट्यूब पर सब्सक्राइब जरुर करें और शेयर करना ना भूले गढ़वा : शहर के चौधराना बाजार स्थित डीएवी मॉडल स्कूल के निदेशक सुशील कुमार केसरी ने बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 129 वीं जयंती एवं बैसाखी पर्व के शुभ अवसर पर सभी को डीएवी मॉडल स्कूल परिवार की ओर से हार्दिक शुभकामना एवं कोरोना जैसी महामारी से रक्षा के संकल्प के साथ देश के प्रधानमंत्री श्री मोदी के आवाहन के अनुसार विद्यालय 3 मई तक बंद रहेगा. पुनः अगले आदेश के अनुसार निर्णय लिया जायेगा .निदेशक श्री केशरी ने वार्षिक परीक्षा का परीक्षा फल घोषित करते हुए अपार हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि हालांकि बच्चों के परीक्षाफल पत्रक स्कूल खुलने के बाद ही उपलब्ध हो सकेंगे ,परंतु लोक डाउन की अवधि बढ़ने के कारण परीक्षाफल की घोषणा आवश्यक हो गई है।उन्होंने बताया कि वार्षिक परीक्षा 2019-20 में शत-प्रतिशत विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की है. लेकिन कुछ के स्थानों में परिवर्तन अवश्य आया है ।कक्षा एलकेजी से सातवें वर्ग तक में
प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वालों में एलकेजी में नंदनी कुमारी, वैभव राज, मोहम्मद शाह आलम, यूकेजी में भावना कुमारी, अंशी अग्रवाल ,मोहम्मद फैजान आलम, कक्षा 1 में शिवम कुमार, सत्यम कुमार एवं शौर्य शर्मा ,कक्षा 2 में अमित कुमार, चंद्रा कुमारी ,वैभव कुमार, कक्षा 3 में तान्याकुमारी ,अर्जुन प्रजापति ,रितिका कुमारी, कक्षा 4 में संजू कुमारी, राजन कुमार ,श्रेया कुमारी, कक्षा 5 में अनुराधा गुप्ता, प्रज्ञा राज ,दुर्गा जोशी ,कक्षा 6 में आर्यन कुमार ,भारती कुमारी, निर्मला कुमारी ,कक्षा 7 में नंदनी कुमारी, संजना शर्मा ,शिवम कुमार का नाम शामिल है ,जिन्होंने अपनी-अपनी कक्षाओं में क्रमशः प्रथम , द्वीत्तीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किए हैं।विद्यालय परिवार की ओर से सभी बच्चों की सफलता पर हार्दिक शुभकामना व उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। जो बच्चे अगली परीक्षा की तुलना में पिछड़ गए होंगे, वे भविष्य में जोर शोर से तैयारी करेंगे ।शेष बच्चों के परीक्षा फल व्हाट्सएप ग्रुप पर भेजने का प्रयास किया जा रहा है ।साथ ही साथ प्रत्येक कक्षा के छात्र-छात्राओं के अध्ययन की व्यवस्था भी ऑनलाइन की जा रही है।
![]() |
| निदेशक |




टिप्पणियाँ