नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्...
नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्ध है ,यूट्यूब पर सब्सक्राइब जरुर करें और शेयर करना ना भूलें
गढ़वा :उपायुक्त हर्ष मंगला ने बताया कि कोरोना की महामारी के फैलने के प्रारम्भ के बाद माह मार्च में मार्च महीने का खाद्यान्न सभी लाभुकों के बीच पीडीएस डीलरों द्वारा वितरित किये जाने की सूचना प्राप्त है। अगर किसी डीलर द्वारा माह मार्च का खाद्यान्न नहीं बंटा हो, तो उसकी खबर दें। साथ ही माह अप्रैल के खाद्यान्न भी शत प्रतिशत गोदामो में जा चुका है। इसका वितरण भी डीलर द्वारा प्रारम्भ हो चुका है। साथ ही साथ माह मई का खाद्यान्न भी इसी महीने में वितरण होगा। अतः ग्रामीणों की सहूलियत के लिए स्पष्ट किया जाता है कि माह मार्च और अप्रैल में कुल मिलाकर 3 महीने का राशन प्राप्त होगा। अगर उससे कम मिले तो इसकी शिकायत संबंधित बीडीओ एवं एसडीओ से करें। लाइन होटल संचालकों को सामाजिक दूरी का शख्ती से अनुपालन करने का दिया निर्देश -डीएसओ गढ़वा : कोरोना वायरस (कोविड-19) के कारण पूरे राज्य में लॉक डाउन के मद्देनजर जिले में भारतीय खाद्य निगम तथा राज्य खाद्य निगम के कर्मी एवं जन वितरण प्रणाली के तहत डोर स्टेप डिलीवरी के लोग जो वाहन से खाद्यान्न के लिए परिवहन कर रहे हैं, उन्हें खाना खाने में परेशानी ना हो इसके लिए एनएच -75 एवं एस एच - 375 पर स्थित लाइन होटल यथा;
1-अर्पित लाइन होटल (मेराल),
2-मनीष लाइन होटल (रमना),
3-बसेरा लाइन होटल, गोसाई बाग (श्री बंशीधर
नगर),
4- दुबे लाइन होटल, दौनादाग (रंका) व
5- दीपक लाइन होटल (रंका)
के संचालकों को होटल संचालन की अनुमति जिला प्रशासन द्वारा दी गई है,यह जानकारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी गढ़वा ने दी।
उन्होंने बताया कि सभी लाइन होटल संचालकों को आदेश दिया गया है कि वे सामाजिक दूरी का शख्ती से अनुपालन करते हुए साफ सफाई के साथ अविलंब होटल का संचालन करना सुनिश्चित करें ,ताकि भारतीय खाद्य निगम तथा राज्य खाद्य निगम के कर्मी एवं जन वितरण प्रणाली के तहत डोर स्टेप डिलीवरी के लोग जो वाहन से खाद्यान्न का परिवहन कर रहे हैं, उन्हें खाना खाने में सुविधा हो सके। महिला जन धन खाताधारियों के खाते से निकासी कों लेकर अलग अलग तिथि निर्धरित गढ़वा : प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत शुक्रवार से महिला जन धन खाताधारियों के खाते से निकासी के संबंध में उपायुक्त गढ़वा हर्ष मंगला के द्वारा जानकारी दी गई है। भारत सरकार के द्वारा कोवीड-19 के मद्देनजर महिलाओं के जनधन खातों में रु 500 की राशि दी जानी है। इसके तहत एसएलबीसी के द्वारा इस राशि के वितरण एवं निकासी के लिए विस्तृत मार्गदर्शन भी निर्गत किए गये हैं। उपायुक्त गढ़वा श्री मंगला के द्वारा महिलाओं के जनधन खाते से खाताधारकों के द्वारा राशि की निकासी किए जाने के संबंध में बताया गया कि जिन महिलाओं के जनधन खाता का अंतिम अंक शून्य (0) अथवा एक (1) होगा, वे अपने खाते से 03 अप्रैल 2020 को निकासी कर सकते हैं। इसी प्रकार बताया गया कि जिन के खातों का अंतिम अंक दो (2) या तीन (3) होगा, वे 04 अप्रैल 2020 को
निकासी कर सकते हैं। ठीक इसी तरह क्रमानुसार बताया गया कि जिनके खाते का अंतिम अंक चार (4) या पांच (5) हो वे, 07 अप्रैल 2020, छः (6) या सात (7) वाले 08 अप्रैल 2020 तथा यदि खाते का अंतिम अंक आठ (8) या नौ (9) रहने पर भारत सरकार द्वारा कोवीड-19 के मद्देनजर दिए गए राशि की निकासी 09 अप्रैल 2020 को की जा सकती है। उन्होंने बताया कि यदि निर्धारित तिथि को कोई खाताधारक अपने खाते से राशि की निकासी ना कर सके तो 9 अप्रैल 2020 के बाद बैंकिंग अवधि के किसी भी तिथि को जाकर अपने खाते से राशि की निकासी कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि राशि से संबंधित खातों के संबंध में बैंक शाखाओं में काफी संख्या में लोग उपस्थित होंगे, जिस के क्रम में सोशल डिस्टेंसिंग को मेंटेन करना अति आवश्यक है। इसके लिए उन्होंने सभी बैंक के शाखा प्रबंधकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। इसके तहत उन्होंने कहा कि बैंक शाखाओं में इस दौरान विधि व्यवस्था एवं सुरक्षा सुनिश्चित किया जाए, बैंक शाखाओं में आने वाले खाताधारकों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग के लिए व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए एवं इसको हर हाल में सुनिश्चित कराने की व्यवस्था की जाए, बैंक शाखाओं के द्वारा बैंकिंग कॉरस्पॉडेंट के माध्यम से भी खाताधारकों के बीच राशि का वितरण किया जाए तथा एसएलबीसी के द्वारा दिए गए मार्गदर्शन का अविलंब व्यापक प्रचार-प्रसार कराएं ,ताकि सभी खाताधारकों को इसकी सूचना प्राप्त हो सके। साथ ही उन्होंने आम जनों से अपील किया है कि ऐसे कैसे भी अस्थान पर भीड़ ना लगाएं एवं धैर्यपूर्वक सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अपने काम निबटाएं।
![]() |
| डीसी |

टिप्पणियाँ