नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्...
नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्ध है ,यूट्यूब पर सब्सक्राइब जरुर करें और शेयर करना ना भूले
गढ़वा :जिला मुख्यलय स्थित सदर अस्पताल के सभागार में शनिवार कों कोविड-19 से बचाव के मद्देनजर सीएचसी लेवल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उप विकास आयुक्त नमन प्रियेश लकड़ा व सिविल सर्जन गढ़वा डॉक्टर एनके रजक के संयुक्त अध्यक्षता में कंटेनमेंट जोन, बफर जोन तैयार करने तथा कोरोना संक्रमित मरीज पाए जाने पर किस प्रकार कांटेक्ट ट्रेसिंग की जाए आदि के विषय में प्रशिक्षण दिया गया। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद प्रशिक्षण प्राप्त कर्ताओं को किसी क्षेत्र विशेष में कोरोना संक्रमित व्यक्ति पाए जाने पर उठाए जाने वाले आवश्यक कदम व बरती जाने वाली सावधानियों के विषय में बताया गया। मौके पर उन्हें बताया गया कि क्षेत्र विशेष में कोरोना पॉजिटिव केस पाए जाने पर सर्वप्रथम उस क्षेत्र के 3 किलोमीटर एरिया की घेराबंदी कर उसे कंटेनमेंट जोन बनाया जाए .उसके बाद आगे के 7 किलोमीटर क्षेत्र की घेराबंदी कर उसे बफर जोन के रूप में चिन्हित किया जाए ताकि संक्रमित व्यक्ति से अन्य व्यक्तियों में इसके फैलाव से बचा जा सके। साथ ही
उस पूरे एरिया को सील कर एंट्री और एग्जिट निश्चित किया जाने का निर्देश भी दिया गया। विदित हो कि एएनएम, सहिया, सेविका एवं सहायिकाओं तथा शिक्षकों के द्वारा क्षेत्र की घेराबंदी कर सर्वे का कार्य किया जाना है। सर्वे के क्रम में उन्हें संक्रमित व्यक्ति के परिवार व वह व्यक्ति किन अन्य व्यक्तियों से मिला को क्वॉरेंटाइन करने तथा उनकी जांच कराने की बात सिविल सर्जन व आईडीएसपी डिस्टिक इंचार्ज डॉक्टर संतोष मिश्रा के द्वारा बताई गई। मौके पर उप विकास आयुक्त ने कहा कि यह प्रशिक्षण प्राप्त कर्ता प्रशिक्षण प्राप्त कर जिले में अवस्थित अन्य हेल्थ क्लस्टर पर इसका प्रशिक्षण देंगे ,ताकि प्रतिनियुक्त टीम के द्वारा सर्वे के माध्यम से कोरोना पॉजिटिव केस की ट्रेसिंग की जा सके तथा पॉजिटिव केस प्राप्त होने की स्थिति में उस क्षेत्र को सील करते हुए उनकी कांटेक्ट ट्रेसिंग करते हुए संक्रमण पर काबू पाया जा सके। प्रशिक्षण कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त व सिविल सर्जन व आईडीएसपी डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज के अलावा, प्रखंड विकास पदाधिकारी गढ़वा, प्रखंड विकास पदाधिकारी डंडा, एमओआईसी गढ़वा, बीटीपी, बीईओ, सीडीपीओ, एसडीपीओ लेडी सुपरवाइजर, डीपीएम स्वास्थ्य विभाग, डीपीसी, एडीएफ समेत अन्य उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ