नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्...
नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्ध है ,यूट्यूब पर सब्सक्राइब जरुर करें और शेयर करना ना भूले गढ़वा : कोवीड- 19 के तहत जिले के विभिन्न प्रखंडों में क्वॉरेंटाइन केंद्र का निर्माण किया गया है। उप विकास आयुक्त नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा 15 अप्रैल को डंडा प्रखंड अंतर्गत सरकारी भवन में अवस्थित क्वॉरेंटाइन केंद्र, मुख्यमंत्री दाल भात केंद्र एवं दीदी किचेन का निरीक्षण किया गया था । सर्वप्रथम डंडा प्रखंड के डंडा पंचायत भवन में बनाया गया, क्वॉरेंटाइन केंद्र का निरीक्षण किया गया। इस क्वॉरेंटाइन केंद्र में बाहर से आए हुए व्यक्तियों की संख्या 10 पाई गई। सभी व्यक्तियों के द्वारा मास्क लगाया गया था। इन लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था पास में स्थित मुख्यमंत्री दीदी किचन से की गई है। उक्त केंद्र में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए पाया गया तथा सभी व्यवस्थाएं सुदृढ़ पाई गई। मुख्यमंत्री दीदी किचन डंडा का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि मुख्यमंत्री दीदी किचेन एवं मुख्यमंत्री दाल भात योजना का संचालन एक ही स्थल पर पुराने प्रखंड परिसर में किया जा रहा है। पूछताछ के दौरान सखी मंडल के दीदियों द्वारा बताया गया कि यहीं से क्वॉरेंटाइन सेंटर पंचायत भवन डंडा में भी भोजन उपलब्ध कराया जाता है एवं अन्य लगभग 40 से 42 लोगों को भोजन भी कराया गया है। उप विकास आयुक्त गढ़वा श्री लकड़ा द्वारा मुख्यमंत्री दाल भात योजना को किसी अन्य आबादी वाले जगह पर संचालित करने हेतु निर्देशित किया गया। छपरदागा पंचायत सचिवालय में बने क्वॉरेंटाइन केंद्र का भी निरीक्षण किया गया। यहां कुल व्यक्तियों की संख्या 15 पाई गई। 14 दिन
की अवधि पूर्ण करने वाले 7 व्यक्तियों को एएनएम द्वारा जांच कर शपथ पत्र भरवाते हुए छोड़ दिया गया है। उक्त केंद्र में सभी व्यक्तियों के द्वारा मास्क नहीं लगाया गया था। केंद्र के कुछ कमरों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए नहीं पाया गया, जिसपर उप विकास आयुक्त गढ़वा द्वारा तत्काल अलग कमरे में अथवा हॉल में बिस्तर लगाकर क्वारंटिनो को शिफ्ट करने का निर्देश दिया गया। भोजन, साफ-सफाई एवं पेयजल की व्यवस्था ठीक ठाक पाई गई। मुख्यमंत्री दीदी किचन छप्परदागा का भी निरीक्षण किया गया। यह केंद्र राजकीयकृत मध्य विद्यालय छपरदागा में संचालित किया जा रहा है। सखी मंडल के दीदियों द्वारा बताया गया कि फिनायल एवं सैनिटाइजर की आवश्यकता है। फिनायल एवं सैनिटाइजर के अतिरिक्त घड़े से पानी निकालने हेतु डब्बू (हैंडल युक्त बर्तन) उपलब्ध कराने हेतु जेएसएलपीएस के बीपीएम को उप विकास आयुक्त द्वारा निर्देश दिया गया। मुख्यमंत्री दीदी किचेन महूरान टोला छपरादागा का निरीक्षण किया गया। जहां व्यवस्था के तौर पर पाया गया कि भोजन करने आने वाले व्यक्तियों के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने हेतु सखी मंडल के दीदियों द्वारा किचन के सम्मुख अलग-अलग घेरा बनाया गया था। पंचायत सचिवालय भीखही में बनाया गया क्वॉरेंटाइन केंद्र का भी निरीक्षण किया गया। इस केंद्र पर कुल व्यक्तियों की संख्या 11 पाई गई। भोजन, साफ-सफाई एवं पेयजल की व्यवस्था ठीक पाई गई। केंद्र प्रभारी के द्वारा बताया गया कि ब्लीचिंग पाउडर सॉल्यूशन का भी छिड़काव उक्त केंद्र में किया गया है। उप विकास आयुक्त श्री लकड़ा द्वारा क्वारन्टीन किए गए किसी भी व्यक्तियों में कोविड-19 के लक्षण पाए जाने पर तत्काल इसकी सूचना देने का निर्देश दिया गया। लोगों को उचित दूरी बनाकर रहने एवं लॉकडाउन का पालन करने की बात कही गई।

टिप्पणियाँ