नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्...
नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्ध है ,यूट्यूब पर सब्सक्राइब जरुर करें और शेयर करना ना भूलें
गढ़वा : डीसी हर्ष मंगला ने लॉक डाउन के दूसरे दिन मंगलवार को मेराल प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर सीओ यशवंत नायक से क्षेत्र का जायजा लिया तथा कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने जिलेवासियों से लॉकडाउन का पालन करने की अपील की। उपायुक्त श्री मंगला ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के क्रम में जिला मुख्यालय से 6 किलोमीटर दूर लगमा स्टैंड के समीप एनएच 75 पर विपरीत दिशा से आ रही 15-20 गाड़ियों को रोक कर पूछताछ की गई। मौके पर पाया गया कि कई वाणिज्यिक वाहन गैर अनिवार्य सेवाओं के अलावा रास्ते पर बिना रोक-टोक के आ-जा रही है। इस क्रम में पाया गया कि निजी वाहन भी बेरोकटोक चल रही है। जांच के क्रम में अधिकांश वाहनों में बीमार
व्यक्ति का कारण बताया गया। लेकिन हैरानी की बात है कि कई ऐसे वाहनों में बीमार एक था और सवारी 6-7 की संख्या में हैं। इससे स्पष्ट है कि बीमारी के आड़ में अनाधिकृत व्यक्ति भी इधर से उधर घूम रहे है। जांच के क्रम में डीसी ने वाणिज्यिक कार्य के लिए जा रहे 2 ट्रक, ईटा लदा 1 ट्रैक्टर तथा 4 पिकअप को रोककर पूछताछ की तथा मौके पर मौजूद डीटीओ चंद्रजीत सिंह को लॉकडाउन के दूसरे दिन भी परिवहन करने पर नियम संगत कार्रवाई करने का निर्देश दिया। डीटीओ ने पकड़े गए सभी वाहन को मेराल थाना को जब्ती सूची बनाकर सुपुर्द कर दिया है। डीसी ने सख्त निर्देश दिया कि आज के बाद निजी वाहन के साथ साथ बाइक भी बिना कारण के चलते पाय गए तो मजबूरी में उनके विरुद्ध कार्रवाई करनी पड़ेगी। वास्तविक रूप से पीड़ित लोगों को अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े, इसलिए सभी लोग लॉकडाउन का पालन करें। उन्होंने कहा कि बीमार व्यक्ति के साथ अधिकतम 1 ही सहयोगी जायें। बीमार बच्चे के साथ माता पिता 2 को जाने की अनुमति है। निजी वाहन में 2 लोगों से ज्यादा रहने पर वाहन चालक और मालिक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया जायेगा। वाणिज्यिक वाहन और बाइक चालक अगर परिचालन के योग्य नहीं पाए गए या परिचालन को जस्टिफाई नहीं कर पाए तो उक्त वाहन को थाना में जब्त किया जायेगा। यह आदेश सभी थानों और अनुमंडल कार्यालयों को दे दिया गया है।

टिप्पणियाँ