नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्...
नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्ध है ,यूट्यूब पर सब्सक्राइब जरुर करें और शेयर करना ना भूलें विद्यालय के इस पहल को अभिभावकों ने बताया एक सराहनीय कदम-अणिमा पाण्डेय
गढ़वा : कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए देश मे 21 अप्रैल तक लॉकडाउन किया गया है। जिससे लोग एक दूसरे से सामाजिक दूरी बनाये रखते हुए कोरोना जैसे भयंकर महामारी को मात दे सके।मुख्यालय स्थित अवधराज देवी ट्रस्ट द्वारा संचालित एआरडी पब्लिक स्कूल के निदेशक पी के दूबे ने सरकार के इस कदम को सही बताया और उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हमे सरकार के इस फैसले को मानते हुए घरों से नहीं निकलना है। हमे अपने अपने घरों में ही रहकर अपना,अपने परिवार तथा अपने देश को सुरक्षित रखना है।साथ ही उन्होंने बताया कि सरकारी आदेशानुसार लॉकडाउन के दौरान विद्यालय में छुट्टी कर दी गयी है। छुट्टियों के दौरान बच्चों की पढ़ाई
बाधित न हो इसके लिये विद्यालय में ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था की गई है।जिससे बच्चे घर रहकर भी अपना सिलेबस पूरा कर सकेंगे।उन्होंने बताया कि विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों और उनके कक्षा में पढ़ाने वाले अध्यापकों का एक वाट्सअप ग्रुप बनाया गया है। जिसके माध्यम से स्कूली बच्चे घर बैठे अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं।उन्होंने कहा कि जिन बच्चों को पढ़ाई के दौरान कोई भी कठिनाई आती है ,वे ग्रुप में अपने शिक्षकों के समक्ष रखते हैं और उनके शिक्षक अविलम्ब उसको हल कर उसी ग्रुप के माध्यम से उसका समाधान कर देते हैं।अभी तक बहुत बच्चों ने इस ऑनलाइन पढ़ाई के मध्यम से अपनी समस्या का समाधान किया है।साथ ही इस ऑनलाइन पढ़ाई की मोनिटरिंग भी विद्यालय की प्राचार्या अणिमा पांडेय के द्वारा ऑनलाइन तरीकों से की जा रही है।उन्होंने बताया कि विद्यालय के इस पहल को अभिभावकों ने एक सराहनीय कदम बताया।

टिप्पणियाँ