नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्...
नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्ध है ,यूट्यूब पर सब्सक्राइब जरुर करें और शेयर करना ना भूलें
दवा से अच्छा परहेज - प्राचार्य गढ़वा : शहर के सोनपुरवा स्थित ब्राइट फ्यूचर स्कूल में शनिवार कों वार्षिक परीक्षाफल का वितरण किया गया। परीक्षाफल का वितरण छात्रों के अभिभावकों को किया गया । अभिभावकों से अपील की गई थी कि वे समूह बना कर ना आएं। अभिभावकों ने इसका पालन किया और बारी-बारी से वर्ग अनुसार निर्धारित समय पर आकर अपने बच्चों का परीक्षा फल प्राप्त किया। कोरोना वायरस से संक्रमण के बारे में सजग करते हुए विद्यालय में प्रवेश करने से पहले सभी अभिभावकों को सैनिटाइजर से हाथ साफ कराया गया। बारी-बारी से वर्ग शिक्षकों से उन्होंने अपने पारी से आकर परीक्षाफल प्राप्त किया। विद्यालय के निदेशक अशोक विश्वकर्मा ने कहा कि आज कोरोना अंतरराष्ट्रीय महामारी बन गई है। इसके संक्रमण के फैलाव को रोकना दुनिया भर के सभी लोगों की जिम्मेवारी है ।थोड़ी सी चूक से हम इससे संक्रमित हो सकते हैं। सावधानी ही बचाव है । अतः ऐसे में निदेशक ने उपस्थित अभिभावकों से अपील किया कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर कल 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का सभी लोग समर्थन करें और अपने घरों में ही रहे बहुत आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकले।
इस संदेश को अन्य लोगों तक पहुंचाएं । प्राचार्य सुनीता विश्वकर्मा ने कहा कि जानकारी ही बचाव है । दवा से अच्छा परहेज होनी चाहिए; क्योंकि अगर हम बाहर निकलने तथा मिलने जुलने से परहेज करते हैं तो कोरोना के संक्रमण का श्रृंखला टूट जाएगा और वह फैलने से रुक जाएगा। उपस्थित अभिभावकों को प्राचार्य ने सुझाव दिया कि जब तक विद्यालय बंद है आप अपने बच्चों को घर पर ध्यान दें उनके लिए पाठ्यपुस्तक खरीद कर घर पर निगरानी में रखें और उन्हें बाहर निकलने से रोकेंगे। मौके पर विद्यालय के शिक्षकों में सत्येंद्र पांडेय, मधुबाला पाठक, सुनीता पटेल, सुजीता कुमारी, सुनीता ठाकुर, बिंदु कुमारी , मधुबाला शर्मा, काजल सिंह, अंजली सोनी, रागिनी कुमारी , एकता कुमारी, राजीव श्रीवास्तव, रोहित कुमार पूनम शर्मा , अनुपम कुमारी,इरशाद आलम आदि उपस्थित थे.
![]() |
| निदेशक अशोक विश्वकर्मा |









टिप्पणियाँ