नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपल...
डिस्टेन्स को भी देखते हुए समाज सेवी रक्तदान कर सकते हैं तथा 1 मीटर की दूरी बनाते हुए कम से कम 4-5 लोग रक्तदान कर सकते हैं तथा छोटे छोटे कैम्प लगा सकते हैं।वहीँ
डॉ. पातंजलि ने कहा कि हम रक्तदाताओं को ब्लड बैंक में रक्तदान का दौरान क्या सुविधा दे सकते हैं .इस पर लोगो को बतायें। इस पर ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. बीरेन्द्र कुमार ने कहा कि अगर कोई रक्तदाता स्वैच्छिक रक्तदान की इच्छा जाहिर करता है, उसे इस महौल में कोई सुविधा नही है ,तो हम उसके लिए ब्लड बैंक से गाड़ी देंगे। वह गाड़ी रक्तदाता को घर से ब्लड बैंक लायेगा तथा रक्तदान के उपरांत उसे सम्मान पूर्वक घर भी छोड़ेगा। इसके अलावे उस रक्तदाता को मास्क, हैंड ग्लव्स तथा सैनिटाइजर की व्यवस्था भी होगी।
युवा समाज सेवी रतन रोनित केशरी ने कहा कि हम सभी गढ़वा के युवा रक्त की कमी नही होने देंगे। इस विषम स्थिति में भी यहाँ के युवक बढ़ चढ़ कर रक्तदान के लिए आगे आयेंगे।
इस बैठक के उपरांत रेड क्रॉस के आजीवन व सक्रिय सदस्य, नियमित रक्तदाता, ब्लड मोटिवेटर दुर्लभ रक्त ग्रुप के विवेक कुमार तिवारी ने अपना विषम परिस्थिति में अपना 22 वां रक्तदान कर समाज के लोगों के संदेश देने का कार्य किया ।
इस बैठक में डॉ. पातंजलि कुमार केशरी के अलावे, रेड क्रॉस के विवेक तिवारी, युवा समाजसेवी रतन रोनित केशरी, मो.अब्दुल मन्नान, लैब टेक् मुकेश कुमार व रूपदेव सिंह उपस्थित थें। गढ़वा ब्लड बैंक की अच्छी पहल:कृत्या
गढ़वा : भारत के हर कोने में कोरोना वायरस को लेकर ब्लड डोनेशन कैम्प रद्द किए जा रहे हैं, जिस कारण प्रत्येक ब्लड बैंक में ब्लड की कमी होती जा रही है। स्थिति भयावह हो गयी है।
इस विषम परिस्थिति में गढ़वा ब्लड बैंक की एक अच्छी पहल की शुरुआत गई है - जो भाई व बहन स्वैच्छिक रक्तदान करना चाहते हैं, उन रक्तदाता के लिए घर से ब्लड बैंक तथा रक्तदान के उपरांत सम्मानपूर्वक घर पहुंचाने की व्यवस्था के साथ मास्क, हैंड ग्लोब्स तथा सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई है।
उन्होंने सभी रक्तवीर भाई व रक्तवीरांगना बहनो से अपील करते हुए कहा कि इस विषम परिस्थिति में निपटने के लिए अपना अपना रक्तदान अवश्य करें तथा मानवता का धर्म निभायें.
ब्लड बैंक में ब्लड रहने पर ही किसी मरीज को बचाया जा सकता है।
तो...अपना कीमती समय निकालकर रक्तदान अवश्य करें। 




















टिप्पणियाँ