गढ़वा : उपायुक्त हर्ष मंगला के कार्यालय प्रकोष्ठ में गुरुवार कों आकस्मिकता खाद्यान्न का वितरण से संबंधित जिले के बीडीओ एवं सीओ के साथ ...
गढ़वा : उपायुक्त हर्ष मंगला के कार्यालय प्रकोष्ठ में गुरुवार कों आकस्मिकता खाद्यान्न का वितरण से संबंधित जिले के बीडीओ एवं सीओ के साथ बैठक की गई । जिसमें छुटे हुए लाभुकों को खाद्यान्न वितरण एवं नए राशन कार्ड सैंक्शन तथा पेंशनरों से संबंधित विषयों पर विशेष चर्चा की गई । बैठक में सभी उपस्थित बीडीओ, सीओ एवं एम ओ को निर्देश देते हुए कहा गया कि वैसे लाभुक जो राशन कार्ड के लिए आवेदन पत्र दिए हैं, उनमें योग लाभुकों को चिन्हित कर एक रुपए प्रति केजी के दर से प्रति परिवार 10 किलो खाद्यान्न उपलब्ध कराएं एवं जो उनके पात्र हैं, किंतु रिक्ति नहीं होने के कारण स्वीकृति नही हो पायी है .उसे अवश्य उपलब्ध कराएं .वहीं उपायुक्त ने मौके पर बताया कि आपदा राहत से प्रति पंचायत 10 हजार की धनराशि पूर्व से ही दी गई है. इसमें से अधिकांश धनराशि पंचायतों में लंबित है, इस धनराशि को पात्र लाभुकों के बीच यथाशीघ्र व्यय करें .साथ ही और धनराशि की आवश्यकता होने पर उपयोगिता प्रमाण पत्र दिखाते हुए और धनराशि की मांग की जा सकती है।
बैठक में उपायुक्त श्री मंगला ने कहा कि नगर परिषद/ नगर पंचायत के वार्ड में वैसे जिनको अभी तक खाद्यान्न का लाभ नहीं मिला है. वैसे लोगों को 10किलो चावल निशुल्क उपलब्ध कराएं व अन्नपूर्णा योजना के अंतर्गत जो राशन शेष बचा हैं, उनका 2 दिनों के अंदर वितरण करवाना सुनिश्चित किया जाए। उपायुक्त द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को बताया गया कि राज्य के लोगों को कोरोना वायरस से बचाने के लिए बाहर से आने वाले लोगों की सूची एवं उसका सत्यापन ग्राम स्तरीय कोरोना मॉनिटरिंग कमिटी से करवाएं एवं ऐसे व्यक्तियों के घरों पर होम क्वारेंटाइन का स्टीकर लगवाएं । वहीं उपायुक्त के द्वारा एम ओ को निर्देश देते हुए कहा कि मार्च माह का राशन वितरण 3 दिनों के अंदर करवाना सुनिश्चित करें। इसके अलावा सभी उपस्थित एम ओ से अप्रैल व मई माह का राशन उठाव करवा, उसका वितरण करने का निर्देश दिया गया। इस आपदा की घड़ी में उपायुक्त श्री मंगला ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारियों को पूरी जिम्मेदारी के साथ अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की बात कही। उक्त बैठक में उपायुक्त के अलावा अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा, बीडीओ गढ़वा, बीडीओ मेराल, बीडीओ डंडई , बीडीओ बरडीहा,बीडीओ कांडी,बीडीओ डंडा, बीडीओ मझिआंव, सीओ गढ़वा समेत अन्य मौजूद थे।
गढ़वा : कोवीड-19 के प्रकोप को देखते हुए राज्य भर में तथा पूरे देश में भारत सरकार द्वारा 14 अप्रैल तक लागू लॉकडाउन के सभी नियमों को पूरी तरह पालन करने के लिए गढ़वा पुलिस प्रशासन ने सभी आम नागरिकों से अपील की है। इसके तहत कहा गया कि सभी नागरिक अपने अपने घरों में ही रहें। यदि अति आवश्यक सेवाओं के लिए घर से बाहर निकलते हैं, तो अकेले ही निकलें। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के दिशा निर्देशों का पालन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर या कोई भी सूचना देने के लिए गढ़वा पुलिस ने 24 * 7 घंटे कार्यरत डायल - 100 अथवा व्हाट्सएप नंबर 7050871175 एवं 9304977100 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके प्रभारी पुलिस निरीक्षक (सीसीआर) लक्ष्मीकांत एवं संपूर्ण/वरीय प्रभार पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) दिलीप खलखो रहेंगे।
टिप्पणियाँ