नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उ...
नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्ध है ,यूट्यूब पर सब्सक्राइब जरुर करें और शेयर करना ना भूलें गढ़वा के एक घर में हथियारों के दम पर लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
गढ़वाः पुलिस ने जिला मुख्यालय के मदरसा रोड निवासी दीपक कुमार गुप्ता के घर हुए लूटकांड का पर्दाफाश कर लिया है. इस मामले में दो लुटेरों को गिरफ्तार किया गया है, वहीं उनके पास से लूट के जेवर और नगदी बरामद किए गए हैं.बता दें कि 26 मार्च की रात्रि में दीपक कुमार गुप्ता के घर से तीन अपराधियों ने पिस्तौल और चाकू का भय दिखाकर लूट कांड को अंजाम दिया था. दीपक गुप्ता ने थाने में इसकी प्राथमिकी दर्ज करायी थी, इसमें जेवर और नगदी की लूट
की शिकायत की गई थी.एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा के निर्देशन और सूचना के आधार पर थाना प्रभारी रमोद सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जिला मुख्यालय के रेलवे लाइन पर सोनपुरवा मुहल्ला के पप्पू कुमार और बबलू कुमार को गिरफ्तार किया. दोनों ने घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली. साथ ही उनके पास के लूटे गए जेवर, 5700 रुपये नगद और लूट में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया.छापामारी टीम में इंस्पेक्टर लक्ष्मीकांत, पुलिस पदाधिकारी अभिमन्यु सिंह, जय कुमार, नीतिश कुमार, जवान कन्हैया कुमार और रविशंकर सिंह शामिल थे. गढ़वा एसडीपीओ बहामन टूटी ने कहा कि एसपी के निर्देशन में पुलिस की टीम ने कार्रवाई की.

टिप्पणियाँ