नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उप...
नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्ध है ,यूट्यूब पर सब्सक्राइब जरुर करें और शेयर करना ना भूलें 
गढ़वा। कोरोना के कहर से सरकार, प्रशासन एवं आम आदमी काफी भयभित हैं। ज्यादातर लोग अपने-अपने घरों में दुबके हुए हैं, लेकिन फिर भी आवश्यक कामों के लिए वह बाहर निकल रहे हैं। जिले के एकमात्र सरकारी अस्पताल में कोरोना से बचाव के लिए आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। लेकिन उसमें सिर्फ 6 बेड ही बनाया गया है। इस मसले पर स्वास्थ्य विभाग कितनी संवेदनशील है। यह साफ प्रतीत हो रहा है। प्रत्येक दिन बाहर से कमा कर घर लौट रहे लोगों की सदर अस्पताल में कोरोना संक्रमण की जांच हो रही है। सरकार और जिला प्रशासन जितनी संवेदनशील दिखाई दे रही है। स्वास्थ्य विभाग उतनी ही संवेदनहीन दिखाई है। यदि एक साथ 6 से अधिक लोगों को जांच में कोरोना संक्रमण की शिकायत मिलती है ,तो स्वास्थ्य विभाग के पास उसे अलग रखने के लिए कोई बेड उपलब्ध नहीं होगा।
हेल्प डेस्क सेंटर में कर्मी नहीं थे मौजूद, मरीज भटकने के लिए मजबूर
गढ़वा। कोरोना जैसी भयावह आपदा से निपटने के लिए सरकार एवं प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। लेकिन सदर अस्पताल गढ़वा में नजारा ही कुछ अलग देखने को मिल रहा है। जहां लोगों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क सेंटर तो बनाया गया है, लेकिन सेंटर में सिर्फ दो कुर्सी लगी हुई है। वहां कोई भी कर्मी मौजूद नहीं है। जिससे बाहर से आए लोगों को इधर से उधर भटकना पड़ रहा है। लगभग 3:30 बजे के आसपास कुछ युवक मुंबई से कमा कर वापस पहुंचे थे। वे सदर अस्पताल में अपनी जांच कराने के लिए ओपीडी में इधर से उधर भटक रहे थे। कुछ लोगों ने उन्हें इमरजेंसी की ओर जाने के लिए कहा। जहां पर उन्हें चिकित्सकों के द्वारा जांच की गई। यदि हेल्पडेस्क सेंटर पर कर्मी मौजूद रहते ,तो शायद मरीजों को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ता। इस संबंध में सीएस डा. एनके रजक से संपर्क किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। चार दिन से आरओ प्लांट बंद, पानी के लिए हाहाकार
गढ़वा। सदर अस्पताल परिसर में स्थित आरओ प्लांट पिछले चार दिनों से बंद है। जिससे सदर अस्पताल के मरीज एवं उनके परिजन पानी के लिए इधर से उधर भटक रहे हैं। आरओ प्लांट पर कार्यरत कर्मी सुनील कुमार ने बताया कि शुक्रवार को बिजली विभाग के एसडीओ द्वारा बिजली का कनेक्शन काट दिया गया है। जिसके कारण आरओ प्लांट बंद है। कर्मी सुनील ने बताया कि पिछले 13 माह से मुझे वेतन भी नहीं मिला है। बिजली काटने के संबंध में बिजली विभाग के एसडीओ ने बताया कि आरओ प्लांट पर लगभग तीन लाख रूपये की बकाया बिल है। इसलिए बिजली काटा गया है। जब तक बकाया बिल का चुकता नहीं किया जाएगा तब तक बिजली बहाल नहीं की जाएगी।









टिप्पणियाँ