नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्...
नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्ध है ,यूट्यूब पर सब्सक्राइब जरुर करें और शेयर करना ना भूलें गढ़वा :उपायुक्त हर्ष मंगला के कार्यालय प्रकोष्ठ में मंगलवार कों जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में प्राप्त शिकायत पत्रों के त्वरित निष्पादन हेतु उन्हें सम्बंधित विभागों के पदाधिकारियों को भेजा गया. सर्वप्रथम जनता दरबार में उपायुक्त से अनुरोध करते हुए ग्राम गम्हरिया, प्रखंड रमना निवासी इंदु देवी, कुइनी देवी, शकुंतला देवी, सुनीता देवी, सीमा देवी, गीता देवी, उर्मिला देवी, चिंता देवी, जीतनी देवी, जिरमानी व सुरती देवी ने संयुक्त रूप से आवेदन देकर कहा कि हम लोग 90% अनुदान पर वित्तीय वर्ष 2017-2018 में दुधारू गाय की योजना के चयनित लाभुक है। हमारे खाते में जिला गव्य विकास कार्यालय गढ़वा द्वारा प्रथम चरण की अनुदान राशि ना डालकर द्वितीय चरण की राशि डाल दी गई और अब लाभुक का खाता लॉक करा दिया गया है ,जिससे हमें काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने उपायुक्त से प्रथम चरण की राशि खाते में डाल कर खाता लॉक हटवाने का आग्रह किया। ऐसे में उपायुक्त ने जिला गव्य विकास पदाधिकारी से बात कर मामले का जायजा लेने के उपरांत उनकी समस्या का समाधान करने का आश्वासन फरियादियों को दिया।
वहीं दूसरे फरियादी ग्राम-पुतुर, पोस्ट-कटहरकलां, प्रखंड-सगमा निवासी तिलकधारी यादव ने उपायुक्त को अपनी समस्या से अवगत कराते हुए कहा
कि ग्राम पुतुर में जिस स्थान पर जिला योजना अनाबद्ध निधि के अंतर्गत एक निश्चित स्थान से शमशान घाट तक 1 किलोमीटर पथ निर्माण कार्य टेंडर के माध्यम से अभिकर्ता के द्वारा कराया जा रहा है। उसी स्थान पर पूर्व में हमने सुनिश्चित रोजगार योजना के तहत सफलतापूर्वक कार्य को पूरा किया है। सुनिश्चित रोजगार योजना संख्या 9/94/95 के तहत 3 लाख 20 हजार रुपए की राशि थी।अभी भी विभाग द्वारा हमें उक्त योजना में 79,788 रुपए का भुगतान नहीं किया गया है। जबकि उसी स्थान पर फिर से टेंडर के द्वारा पथ निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। उन्होंने उपायुक्त से इस संदर्भ में न्याय की गुहार लगाई। इसके अलावे जनता दरबार में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने उपायुक्त से आग्रह करते हुए कहा कि आपके द्वारा हमारे स्वयं सहायता समूहों को बच्चों का पोशाक सिलाई कर स्कूल में देने का काम मिला था। जिसे हम लोगों ने समय से पूर्ण कर स्कूल में जमा कर दिया। इस काम को पूरा करने से हम लोगों को अच्छा लाभ हुआ। इसलिए हम लोग चाहते हैं कि हमें यह काम दोबारा दिया जाए, जिसे कर हम आत्मनिर्भर बने और आगे बढ़ सके।बता दें कि जनता दरबार में अन्य कई विषयों से संबंधित मामले भी आए ,जिन्हें त्वरित कार्रवाई हेतु संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को भेजा गया।