नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्...
नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्ध है ,यूट्यूब पर सब्सक्राइब जरुर करें और शेयर करना ना भूलें गढ़वा :सीबीएसई से मान्यता प्राप्त स्थानीय जी एन कान्वेंट स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा जिला स्तरीय होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेकर जिला स्तर पर अपनी छाप छोड़ी। राष्ट्रगान कार्यक्रम में उत्साह पूर्वक भाग लेकर बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान को प्राप्त किया .वहीं बिगुल बैंड कार्यक्रम में प्रथम, गीत सीनियर वर्ग में प्रथम तथा प्रभात फेरी में सम्मिलित होकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया। बेहतर प्रस्तुति पर जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय गोविंद प्लस टू उच्च विद्यालय के मैदान में मुख्य अतिथि उपायुक्त हर्ष मंगला
द्वारा ट्रॉफी तथा सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के निदेशक मदन प्रसाद केशरी ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण कार्य में बच्चों का अहम योगदान होता है. इन्हें सजाने और सवारने की जरूरत है। ये जितना ही अच्छा बनेंगे राष्ट्र भी बेहतर बनेगा। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई एवम शुभकामना दी। प्राचार्य बसंत ठाकुर ने छात्र- छात्राओं द्वारा बेहतर प्रदर्शन हर्ष व्यक्त करते हुए छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी। बच्चें होनहार है, इसे और बेहतर बनाने के लिए प्रयास निरंतर जारी रहेगा। विभिन्न कार्यक्रमों को सजाने-सवारने में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं विनय दुबे, उदय प्रकाश, मनोज कुमार, नरेंद्र सिन्हा, नियामत अली, राजीव विश्वास, रिजवाना शाहीन, अनूपा तिर्की, सरिता, नीलम केशरी, खुर्शीद आलम, उदय सोनी तथा संतोष प्रसाद की भूमिका सरहानीय रही।

टिप्पणियाँ